फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   security guard murdered at home

घर में घुसकर सिक्योरिटी गार्ड की हत्या

Tue, 23 Jun 2015 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर Updated Tue, 23 Jun 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन

माछरौली गांव लूट के इरादे से एक घर में घुसे चार युवकों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। उसकी पत्नी पर भी डंडों से हमला किया। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


माछरौली निवासी राजेश ने बताया कि उसका भाई मनोज मुंडका एक सिक्योरिटी कंपनी में गार्ड के तौर पर नौकरी करता था। रविवार को छुट्टी होने के बाद वह देर रात घर पहुंचा था।
विज्ञापन


रात को खाना खाने के बाद मनोज अपनी पत्नी व बच्चों के साथ अपने कमरे में सो रहा था। रात करीब साढ़े 12 बजे चार लोग उनके घर में घुस आए। उनमें से एक व्यक्ति डंडा लिए गेट पर खड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान मनोज की पत्नी संतोष की नींद खुल गई। कमरे का गेट खुला देख वह बाहर आई। वहां कुछ लोग संदूकाें की तलाशी लेते मिले। इसी दौरान गेट पर डंडा लिए खड़े व्यक्ति ने उस पर डंडा से हमला कर दिया, जिससे वह गिर गई। संतोष की चीख सुनकर मनोज वहां आया।

मनोज को एक व्यक्ति ने पीछे से पकड़ लिया। आवाज सुनकर आरोपी के अन्य साथी भी वहां पहुंच गए। उनमें से एक ने मनोज को गोली माल दी। कमर में गोली लगने से मनोज गिर गया। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। मनोज को लहुलूहान हालत में सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मकान पर बाहर से लगाई थी कुंडी
राजेश ने बताया कि आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने से पहले उसके भाई के मकान के दरवाजे की बाहर से कुंडी लगा दी थी। गोली की आवाज सुनकर जब वह बाहर आया तो दरवाजा बाहर से बंद मिला।

उसके बाद दीवार फांद कर बाहर से दरवाजे की कुंडी खोली। तब तक बदमाश मौके से फरार हो चुके थे।

मनोज दिल्ली में नौकरी करता था तथा दिल्ली में ही रहता था। हफ्ते दस दिन में ही एक बार वह घर आता था। इस बार भी वह एक सप्ताह बाद दिल्ली से रविवार रात को ही अपने घर आया था। रात 9 बजे वह घर पहुंचा था तथा रात साढ़े 12 बजे उसकी हत्या कर दी गई।


माछरौली निवासी मनोज की गोली मारकर हत्या की गई है। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम हत्यारोपियों को तलाश करने का प्रयास कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -दयाचंद, एसएचओ, झज्जर थाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed