फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Security camps have been set up at more than 13 borders, including Tikri and Jharodha.

Jhajjar-Bahadurgarh News: टिकरी और झाड़ौदा समेत 13 से ज्यादा बॉर्डर पर सुरक्षा का डेरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Security camps have been set up at more than 13 borders, including Tikri and Jharodha.
फोटो 51 : बहादुरगढ़ में टिकरी बॉर्डर पर वाहनों की जांच करते पुलिसकर्मी एमआइई पुलिस चौकी कर्मचार
बहादुरगढ़। दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए ब्लास्ट के बाद हरियाणा-दिल्ली सीमा पर मुस्तैदी बढ़ा दी गई है। बॉर्डर से दिल्ली की ओर दिल्ली पुलिस और बहादुरगढ़ में हरियाणा पुलिस लगातार जांच कर रही हैं। दिल्ली आने-जाने वाले हर वाहन की बारीकी से जांच के बाद ही आवागमन की अनुमति दी जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार रात के बाद मंगलवार दिनभर टिकरी बॉर्डर पर पुलिस का अमला तैनात रहा। जांच अभियान तेज कर दिया गया है। टिकरी और झाड़ौदा बॉर्डर समेत जिले के 13 से ज्यादा बॉर्डरों पर सुरक्षा का डेरा कड़ा कर दिया है। दिल्ली से सटे बहादुरगढ़ में मुख्य दो बॉर्डर लगते हैं। इनमें एक टिकरी और दूसरा झाड़़ौदा बॉर्डर शामिल है।
विज्ञापन

इनके अलावा कानौंदा, ईस्सरहेड़ी, निजामपुर बॉर्डर, बादली में ढांसा बॉर्डर लगते हैं। बहादुरगढ़ में टिकरी और झाड़ौदा बॉर्डर से प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहनों का दिल्ली और हरियाणा की तरफ आवागमन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लास्ट में हरियाणा नंबर की गाड़ी का हुआ इस्तेमाल
ब्लास्ट में हरियाणा नंबर की गाड़ी का इस्तेमाल हुआ है। इसको लेकर हरियाणा में चौकसी और कड़ी की गई है। रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन, बस अड्डा समेत शहर के सार्वजनिक स्थानों पर दिनभर पुलिस ने जांच पड़ताल की। टिकरी बॉर्डर पर एमआइई चौकी पुलिस ने हर वाहन की बारीकी से जांच की। साथ ही सभी वाहनों के नंबर नोट करके ही उन्हें दिल्ली जाने की अनुमति दी गई। सोमवार रात से मंगलवार दिनभर पुलिस के सीनियर अधिकारी खुद पेट्रोलिंग करते रहे। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में बम निरोधक दस्ते अलर्ट पर हैं। महिला पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया है।



कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नजर आता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। बहादुरगढ़-दिल्ली सीमा के सभी बॉर्डरों पर पुलिस सक्रिय है। हर जगह वाहन की बारीकी से जांच की जा रही है। सभी पुलिस अधिकारी अलर्ट पर हैं और पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी सूरत में कोई भी गाड़ी बिना चेकिंग के दिल्ली में प्रवेश नहीं करनी चाहिए। संदिग्ध नजर आने पर उसकी सघन तलाशी ली जाए। इसके बाद ही उन्हें आगे जाने दिया जाए।
- मयंक मिश्रा, डीसीपी, बहादुरगढ़।

फोटो 51 : बहादुरगढ़ में टिकरी बॉर्डर पर वाहनों की जांच करते पुलिसकर्मी एमआइई पुलिस चौकी कर्मचार

फोटो 51 : बहादुरगढ़ में टिकरी बॉर्डर पर वाहनों की जांच करते पुलिसकर्मी एमआइई पुलिस चौकी कर्मचार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed