फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Sector resident's demand to build a boundary wall

Jhajjar-Bahadurgarh News: सेक्टरवासी की चहारदीवारी बनाने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 10:03 PM IST
विज्ञापन
Sector resident's demand to build a boundary wall
झज्जर। शहर के सेक्टर-9 निवासी सेक्टर की सुरक्षा और बेसहारा पशुओं की समस्या के स्थायी समाधान के लिए निवासियों ने चारों तरफ चहारदीवारी बनाने की मांग की है। सेक्टरवासियों का कहना है कि चहारदीवारी नहीं होने के कारण बेसहारा व अन्य पशु सेक्टर के अंदर आ जाते हैं, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


सेक्टरवासियों ने बताया कि हाल ही में सेक्टर-9 में करंट लगने से एक भैंस की मौत हो गई थी। उनका कहना है कि यह घटना भविष्य में किसी बड़े हादसे की चेतावनी है। बेसहारा पशुओं के कारण सड़क सुरक्षा प्रभावित हो रही है। साथ ही पार्क और ग्रीन बेल्ट को भी नुकसान पहुंच रहा है। बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों के लिए हमेशा खतरा बना रहता है।
विज्ञापन


सेक्टरवासियों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को पत्र भी भेजा है। इसके अलावा परिवेदना समिति की बैठक में भी यह मुद्दा उठाया जा चुका है, लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। प्रधान सोमवीर जाखड़ का कहना है कि पिछले लंबे समय से सेक्टरवासी बेसहारा पशुओं की समस्या से परेशान हैं, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ है। सरकार और प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



कैप्टन कुलदीप सुहाग ने बताया कि चारों तरफ चहारदीवारी नहीं होने के कारण बेसहारा पशुओं से परेशानी हो रही है। इनके कारण हादसों का खतरा भी बना रहता है। इसका जल्द समाधान किया जाना चाहिए।”
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed