फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Sector-9 turn will now be opened 25-25 feet

Jhajjar-Bahadurgarh News: सेक्टर-9 मोड़ को अब खोला जाएगा 25-25 फीट

Fri, 29 Mar 2024 02:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 29 Mar 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Sector-9 turn will now be opened 25-25 feet
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री (बीसीसीआई) के पदाधिकारियों ने उद्यमियों की कई दिनों से चली आ रही समस्या का समाधान कराने का काम किया है। किसानों के दिल्ली कूच के कारण बंद किए सेक्टर-9 मोड़ के रास्तों को अब 25-25 फीट तक खोला जाएगा। पहले यहां 10-10 फीट तक रास्ता था। यह प्रक्रिया वीरवार रात से शुरू होगी।
विज्ञापन

बीसीसीआई ने करीब 28 हजार रुपये की राशि से बेरिकेड हटाने और मिट्टी उठाने के लिए प्रशासन को मशीनें उपलब्ध कराई हैं। बीसीसीआई के प्रधान सुभाष जग्गा, वरिष्ठ उपप्रधान नरेंद्र छिकारा, विकास आनंद सोनी ने बताया कि सेक्टर-9 मोड़ के ब्लाकेज के कारण ट्रैफिक जाम के संबंध में प्रशासन से बातचीत करके समाधान किया है। इसके परिणामस्वरूप वीरवार रात को इस ब्लाकेज को 10 फीट चौड़ाई से बढ़ाकर दोनों तरफ 25 फीट तक खोल दिया जाएगा। इसके लिए बीसीसीआई ने पहले की तरह जेसीबी मशीनों का इंतजाम कर प्रशासन को दे दिया है जोकि इसको चौड़ा करने का काम करेंगे। इससे सभी यात्रियों को सुगम गति का लाभ मिलेगा। यह उपलब्धि बीसीसीआई के अथक प्रयासों के कारण हुई है, जिसका खर्च पहले की तरह ही बीसीसीआई की टीम उठा रही है। नरेंद्र छिकारा ने बताया कि इससे पहले टीकरी बार्डर पर भी दोनों तरफ दो-दो लेन का रास्ता खुलवाया गया था। सेक्टर-9 मोड़ के रास्ते को भी खुलवाने के लिए प्रशासन से कई दिनों से बातचीत चल रही थी। अब जाकर यह बातचीत सिरे चढ़ी है। इस पर सुभाष जग्गा, नरेंद्र छिकारा, विकास सोनी आदि ने डीसीपी अर्पित जैन, डीसीपी मयंक मिश्रा व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों का आभार जताया है।
विज्ञापन



-फोटो 60 : सेक्टर-9 मोड़ से गुजरते वाहन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed