फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Seat Declaration Portal Deadline Extended: Private Schools Must Now Submit Information by March 20

Jhajjar-Bahadurgarh News: सीट घोषणा पोर्टल की समय सीमा बढ़ी, अब 20 मार्च तक निजी स्कूलों को देनी होगी जानकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Seat Declaration Portal Deadline Extended: Private Schools Must Now Submit Information by March 20
19jjrp05- जिला मौलिक ​शिक्षा अ​धिकारी राजबाला।
झज्जर। प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने आरटीई अधिनियम 2009 के तहत सत्र 2026-27 के लिए निजी स्कूलों के सीट घोषणा प्रक्रिया की समय सीमा को बढ़ा दिया है। निदेशालय ने इसके लिए सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया है। अब 20 मार्च रात्रि 11:59 बजे तक खाली सीटों की जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन

यह निर्णय पोर्टल पर डेटा सबमिशन की समीक्षा के बाद लिया गया है। इसमें पाया कि कई निजी स्कूलों ने अभी तक अनिवार्य जानकारी जमा नहीं की है जिसमें जिले के भी 51 विद्यालय शामिल हैं। जिले में मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों की संख्या 366 है जिसमे से 315 ने जानकारी अपडेट कर दी है।
विज्ञापन

निदेशालय ने सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने जिलों में निजी स्कूलों को तत्काल डेटा की समीक्षा, सत्यापन एवं सबमिशन सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोर्टल पर एडिट-अनलॉक सुविधा उपलब्ध है जिससे पहले से सबमिट किए गए आवेदनों को संशोधित किया जा सकता है लेकिन अंतिम सबमिशन अनिवार्य है। निदेशालय ने चेतावनी दी है कि केवल फाइनल सबमिटेड चिह्नित आवेदन ही स्वीकार्य होंगे और अधूरे फॉर्म रद्द हो जाएंगे।

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी झज्जर राजबाला मलिक ने सभी निजी विद्यालयों से अपील की है कि सभी निजी मान्यता प्राप्त स्कूल तत्काल पोर्टल पर सीट घोषणा की जानकारी अपडेट करें। आरटीई अधिनियम गरीब और वंचित बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अधिकार दिलाता है। समय सीमा का लाभ उठाते हुए सटीक डेटा सबमिट करें।

आरटीई प्रक्रिया के तहत दाखिलों का संशोधित शेड्यूल...
निजी स्कूलों द्वारा सीट घोषणा- 20 मार्च तक
डीईईओ की तरफ से सत्यापन- 23 से 29 मार्च
सत्यापित स्कूल सूची- एक से 6 अप्रैल तक।
अभिभावकों से आवेदन- 9 से 16 अप्रैल तक
लॉटरी परिणाम एवं स्कूल आवंटन- 20 अप्रैल
निजी स्कूलों में दाखिले-21 से 30 अप्रैल तक।
वेटिंग लिस्ट के दाखिले- एक से पांच मई तक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed