{"_id":"63a48dc49fb5c61c30317c8e","slug":"sdm-inspected-seed-shops-jhjhar-news-rtk667181698","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद-बीज की दुकानों पर स्टाक का डिस्पले बोर्ड लगाना अनिवार्य : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद-बीज की दुकानों पर स्टाक का डिस्पले बोर्ड लगाना अनिवार्य : एसडीएम
विज्ञापन
झज्जर। खाद-बीज, कीटनाशक विक्रेताओं को अपनी दुकान के बाहर स्टॉक का डिस्प्ले बोर्ड लगाना अनिवार्य होगा। साथ ही किसानों को डीएपी या यूरिया के साथ कीटनाशक या अन्य उत्पाद खरीदने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता। एसडीएम रविंद्र कुमार ने कहा कि यह निर्देश वीरवार को झज्जर में खाद-बीज विक्रेताओं की दुकानों के निरीक्षण के दौरान दिए।
डीसी शक्ति सिंह के निर्देश पर एसडीएम ने कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ झज्जर शहर में खाद एवं बीज विक्रेताओं की करीब आधा दर्जन दुकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान दुकान पर स्टॉक का डिस्प्ले बोर्ड न लगाने पर कई दुकानों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रबी सीजन की फसलों के लिए किसानों को डीएपी व यूरिया की कमी नहीं होनी चाहिए। सरकार की ओर से किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों की उपलब्धता करा दी गई है।
रविंद्र कुमार ने कहा कि किसानों को खाद-बीज को लेकर किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। सभी विक्रेताओं के स्टाक की प्रशासन की ओर से निगरानी की जा रही है। ऐसे में दुकान के बाहर भी स्टॉक का डिस्प्ले होना चाहिए। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के डॉ. ईश्वर सिंह जाखड़ ने बताया कि जिन दुकानों पर लापरवाही मिली है उनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे। साथ ही सभी खाद-बीज विक्रेताओं को सरकार के निर्देशों से अवगत कराया जा चुका है।