{"_id":"6244bb0d24c33d0f0b238e55","slug":"scuffle-with-traffic-police-over-removal-of-car-bahadurgarh-news-rtk6425301181","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी हटाने को लेकर यातायात पुलिस से हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाड़ी हटाने को लेकर यातायात पुलिस से हाथापाई
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बुधवार को दिल्ली रोहतक रोड पर सूरजमल वाली गली के कट के नजदीक कार (टाटा सफारी) हटाने के लिए कहने पर एक यातायात पुलिस के साथ हाथापाई की गई। सूचना मिलते ही थाना शहर पुलिस भी मौके पर पहुंची और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए। थाना शहर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
बता दें कि दिल्ली-रोहतक रोड पर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जगह-जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुधवार की दोपहर दिल्ली-रोहतक रोड पर सूरजमल वाली गली के कट के पास एक पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने में लगा हुआ था। इसी बीच कट के नजदीक दुकान के सामने एक व्यक्ति गाड़ी खड़ी कर दी, जिससे यातायात व्यवस्था गड़बड़ाने लगी। इसी के चलते यहां तैनात पुलिसकर्मी वाहन चालक के पास गया और गाड़ी खड़ी न करने को कहा। मगर चालक ने पुलिसकर्मी की बात को अनसुना कर दिया। इसके बाद एक बार फिर से गाड़ी यहां खड़ी न करने के लिए कहा गया, फिर भी वह नहीं माना। आरोप है कि वाहन चालक ने पुलिसकर्मी के साथ कहासुनी शुरू कर दी। इतना ही नहीं मामला तब और बढ़ गया जब चालक ने फोन करके अपने परिचितों को बुला लिया और पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई शुरू कर दी। देखते ही देखते काफी लोग आ गए। लोगों ने किसी तरह समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इसी बीच यहां तैनात पुलिसकर्मी ने सिटी थाना पुलिस में सूचना दे दी। सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए। थाना शहर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वाहन चालक का नाम अश्वनी निवासी धर्मपुरा बताया गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।