फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Scrutiny of nomination papers completed in all four assembly constituencies of the district

Jhajjar-Bahadurgarh News: जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन पत्रों की जांच हुई पूरी

Sat, 14 Sep 2024 04:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 14 Sep 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
Scrutiny of nomination papers completed in all four assembly constituencies of the district
13jjrp16- झज्जर। बेरी स्थित लघु सचिवालय में शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच कार्य का निरीक्ष
झज्जर। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों द्वारा किए गए नामांकन की छंटनी का कार्य शुक्रवार को संबंधित रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में पूरा किया गया।
विज्ञापन

बेरी लघु सचिवालय में बेरी विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रत्याशियों द्वारा किए गए नामांकन पत्र की जांच का कार्य सामान्य पर्यवेक्षक दीपक रंजन दास (आईएएस ) की देखरेख में हुआ। बेरी विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम रविंद्र मलिक ने बताया कि बेरी विधानसभा क्षेत्र के लिए 11 उम्मीदवारों के आवेदन सही पाए गए।
विज्ञापन

इनमें इंडियन नेशनल लोकदल प्रत्याशी के रूप में प्रमोद, इंडियन नेशनल कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में रघुबीर सिंह कादयान, भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी के तौर पर संजय कुमार, जननायक जनता पार्टी प्रत्याशी के रूप में सुनील, आम आदमी पार्टी प्रत्याशी के रूप में सोनू का आवेदन शामिल हैं। निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अमित कुमार, गोवर्धन सिंह, अशोक, इंद्रजीत सुहाग, उषा सुहाग, रेखा का आवेदन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बादली विधानसभा क्षेत्र के लिए नामांकन की जांच के दौरान भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी के रूप में ओमप्रकाश धनखड़, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर कुलदीप वत्स, जननायक जनता पार्टी प्रत्याशी के तौर कृष्ण कुमार, आम आदमी पार्टी प्रत्याशी के रूप में हरपाल सिंह, बहुजन समाज पार्टी उम्मीदवार के रूप में महेंद्र सिंह, निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अजीत, अमित कुमार, तरूण, पूनम, विरेंद्र सिंह, संदीप के नामांकन सही पाए गए। उन्होंने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप वत्स का नामांकन सही पाए जाने पर प्रतिस्थापित अभ्यर्थी ईश्वर सिंह का नामांकन अस्वीकृत कर दिया गया है।

झज्जर विधानसभा क्षेत्र की नामांकन जांच के दौरान भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी के रूप में कप्तान सिंह, इंडियन नेशनल कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर गीता भुक्कल, बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी के रूप में धर्मबीर सिंह, जननायक जनता पार्टी उम्मीदवार के तौर पर नसीब, आम आदमी पार्टी प्रत्याशी के रूप में महेंद्र सिंह, रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया (ए) प्रत्याशी के रूप में जयदीप, निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नरेंद्र सिंह, राजल, सतबीर सिंह चुम्बक, संजय, संजीत, सुनील कुमार का नामांकन सही पाया गया। कांग्रेस प्रत्याशी गीता भुक्कल का नामांकन जांच के दौरान सही पाए जाने पर प्रति स्थापित अभ्यर्थी दलबीर सिंह भुक्कल के नामांकन को अस्वीकृत कर दिया गया है।
डीसी शक्ति सिंह ने बताया कि बहादुरगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी के रूप में कुलदीप सिंह छिक्कारा, भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी के रूप में दिनेश कुमार, इंडियन नेशनल कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में राजेंद्र सिंह जून, इंडियन नेशनल लोकदल प्रत्याशी के तौर पर शीला, निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अरुण गोयल, कविता, प्रवीण कुमार, बलवान सिंह, महेंद्र, रमेश दलाल, राजेश कुमार, राजेश कुमार पुत्र रामदिया, राजेश जून, रोहित कुमार, सचिन जून, सुनीता का नामांकन जांच के दौरान सही पाया गया। जांच के दौरान शबनम और निशांत शर्मा का नामांकन अस्वीकृत कर दिया गया है।


इंसेट
16 सितंबर तक नामांकन वापसी की सीमा

डीसी ने कहा कि उम्मीदवारों के लिए विधानसभा क्षेत्र में चुनाव खर्च की अधिकतम सीमा 40 लाख रुपये है। उम्मीदवारों या राजनीतिक दलों द्वारा 10 हजार रुपये से अधिक का चुनाव खर्च सभी स्थितियों में क्रॉस्ड अकाउंट पेई चेक, ड्राफ्ट, आरटीजीएस/एनईएफटी या चुनाव के उद्देश्य से खोले गए उम्मीदवार के बैंक खाते से जुड़े किसी अन्य इलेक्ट्रॉनिक मोड द्वारा करना होगा। उन्होंने बताया कि 16 सितंबर तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed