फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Scotty took away the young man beaten

युवक की पिटाई कर छीन ले गए स्कूटी

Wed, 28 Dec 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Wed, 28 Dec 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नजफगढ़ रोड स्थित शिव चौक पर मंगलवार को कुछ लोगों ने अचानक स्कूटी रुकवा कर चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। विवाद काफी बढ़ गया। पुलिस भी मौके पर पहुंची। बताते हैं कि मारपीट करने वाले लोग युवक की स्कूटी भी अपने साथ ले गए। मंगलवार को दो युवक स्कूटी पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। वे नजफगढ़ रोड स्थित शिवचौक के नजदीक पहुंचे ही थे कि कुछ लोगों ने उनकी स्कूटी रुकवा ली। इसके बाद उन लोगों ने उनके साथ मारपीट की। देखते ही देखते मौके पर काफी भीड़ हो गई। जब तक लोग बीचबचाव करते तब तक वे लोग युवक की स्कूटी लेकर चले गए। सूचना मिलते ही पुलिस पीसीआर भी मौके पर पहुंच गई। इस संबंध में पीड़ित युवकों ने पुलिस को शिकायत दे दी। पुलिस के मुताबिक, यह घटना आपसी विवाद के कारण हुई। दोनों पक्ष रिश्तेदार बताए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed