फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Scooty rider killed by bus collision

बस की टक्कर से स्कूटी सवार युवती की मौत

Fri, 19 Mar 2021 02:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
Scooty rider killed by bus collision
परिजनों के बयान दर्ज करती पुलिस। संवाद - फोटो : Jhjhar
झज्जर। रोहतक रोड पर बस अड्डे के पास वीरवार को एक स्कूटी पर सवार युुवती को हरियाणा रोडवेज की बस ने टक्कर मार दी। इससे युवती घायल हो गई। घायल अवस्था में उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सामान्य अस्पताल में वीरवार की शाम को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद मृतका के परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार की दोपहर बाद बेरी गेट निवासी हिमांशी पुत्री सुशील अपने खेत में गई हुई थी। जब वह अपनी स्कूटी पर सवार होर वापस घर आ रही थी तो बस स्टेंड की कर्मशाला के सामने एक रोडवेज की बस ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। मृतक लड़की की आयु 22 वर्ष है। 2 नवंबर 2004 को उसके पिता का निधन हो गया था। उसके बाद से उसकी मां पूनम ही बच्चों का पालन पोषण कर रही है। उसकी मां बेरी में खंड में स्वच्छ भारत मिशन के तहत समन्वयक लगी हुई है।
विज्ञापन

मृतका के परिजनों के बयान पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- नर सिंह, पुलिस थाना प्रभारी, शहर झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed