फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   scooty rider deth in road accidenet

सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत

Mon, 01 Nov 2021 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
scooty rider deth in road accidenet
गांव तलाव के पास एक स्कूटी व टाटाएस के बीच टक्कर हो गई। जिसमें स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई। स्कूटी चालक व गाड़ी चालक दोनों एक गांव के ही बताए जा रहे हैं। जबकि मृतक के परिजनों ने युवक को मारने का आरोप लगाया है। हालांकि देर रात तक इस संबंध में मामला दर्ज नहीं हो पाया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार हिमांशु पुत्र धर्मवीर गांव शेरियां आयु 19 वर्ष तलाव गांव में अपने मामा के यहां पर आ रहे थे। हिमांशु अपनी स्कूटी पर गांव तलाव जा रहा था और टैंपो में सवार होकर उसके साथी भी शेरिया गांव से आ रहे थे। गाड़ी ने स्कूटी को टक्कर मारी जिससे हिमांशु की मौके पर मौत हो गई। सदर पुलिस थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल मामला दर्ज नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed