फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   School bus Got under checking , 33 vichels under chalan

चेकिंग में स्कूल बसों में मिली खामियां, 33 के चालान काटे

Thu, 02 Mar 2017 12:23 AM IST
amarujala/ jhajjar
amarujala/ jhajjar Updated Thu, 02 Mar 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
School bus Got under checking , 33 vichels under chalan
Police doing chalan
हाईकोर्ट की गाइडलाइंस के तहत बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य बीके गोयल की अगुवाई में ट्रैफिक पुलिस की टीम ने 50 से अधिक स्कूल बसों की चेकिंग की। इनमें 33 बसों में नियमों की कमी पाई गई। उनका मौके पर ही चालान काटा गया। यह चेकिंग स्कूल बसों में आने-जाने वाले बच्चों की सेफ्टी को लेकर की गई। इस चेकिंग अभियान के दौरान सबसे चौंकाने वाली बात ये सामने आई कि केवल दो बसों में महिला परिचालक मिली। आयोग ने दो स्कूल प्रबंधकों को मौके पर ही बुलाकर उनसे शपथपत्र लिए गए कि वे एक महीने के भीतर बसों में महिला परिचालक तैनात कर देंगे।
विज्ञापन


सीबीएसई ने किया सर्कुलर जारी
दरअसल सीबीएसई ने 23 फरवरी को एक सर्कुलर जारी कर स्कूल प्रबंधकों को गाइड लाइन जारी की थी। ताजा गाइडलाइंस के मुताबिक अगर स्कूल बस द्वारा कोई वायलेंस किया जाता है इसकी जिम्मेदारी संस्थान प्रमुख की होगी। वहीं हाईकोर्ट ने भी स्कूल बसों में नियम कायदों को सख्ती से लागू करवाने के लिए राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को निगरानी के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


कौन-कौन रहे चेकिंग अभियान में शामिल
स्कूल बसों की चेकिंग अभियान के दौरान डीईओ सतबीर सिवाच, बीईओ मदन चोपड़ा, जिला बाल अधिकार संरक्षण अधिकारी लतिका दहिया, ट्रैफिक एसएचओ संदीप कुमार, ट्रैफिक को-आर्डिनेटर सतीश कुमार के अलावा ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य
बच्चों की सेफ्टी के प्रति हाईकोर्ट के सख्त निर्देश है कि गाइडलाइंस को फॉलो न करने वाली स्कूल बसों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाए। 15 मार्च तक सभी स्कूल बसों की जांच कर सेफ्टी से संबंधित सभी 22 बिंदुओं को सुनिश्चित किया जाएगा। स्कूल प्रबंधन द्वारा नियमों को अनदेखा करना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed