{"_id":"65c94b1ccf787a9d000a01a4","slug":"scheduled-caste-people-will-get-facilities-after-coming-to-power-saroha-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-105450-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्ता में आने आने अनुसूचित जाति के लोगों को मिलेंगी सुविधाएं : सरोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्ता में आने आने अनुसूचित जाति के लोगों को मिलेंगी सुविधाएं : सरोहा
Mon, 12 Feb 2024 04:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 12 Feb 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। संत शिरोमणि संत रविदास की जयंती के उपलक्ष्य में मुलाना हलका के गांव बराड़ा में इनेलो एससी सैल के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में बहादुरगढ़ से भी सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
शहर से कार्यकर्ता एससी सैल के जिलाध्यक्ष मास्टर सुखबीर सरोहा की अगुवाई में रवाना हुए। मास्टर सुखबीर सरोहा ने कहा कि इनेलो ने पूर्व में अपने शासनकाल के दौरान एससी वर्ग के लिए अनेक योजनाएं बनाकर उन्हें लाभ पहुंचाने का काम किया था, लेकिन कांग्रेस व भाजपा शासनकाल के दौरान एससी की कोई सुध नहीं ली गई। जिस कारण एससी और भी पिछड़ा गया। इनेलो की सरकार आने के बाद एससी वर्ग समेत सभी वर्गों के उत्थान व सुविधाएं प्रदान करने के लिए अनेक लाभकारी व जनहितैषी नीतियां लागू की जाएंगी, ताकि एक बार फिर एससी वर्ग मुख्य धारा के साथ चल सके। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि इनेलो को सत्ता में लाया जाए, ताकि एससी वर्ग समेत सभी वर्गों का समान रूप से विकास हो सके। उन्होंने कहा कि बराड़ा में होने वाले सम्मेलन में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचेंगे। इस मौके पर रण सिंह तूर, सुरेंद्र जोवल, शिवचरण, रिंकू, विकास, सतबीर, ओमप्रकाश, प्रमोद, राकेश, रामानंद तंवर, राजपाल, राकेश तंवर, राजेश मोखरा, शमशेर व बंटी रंगा सहित अन्य साथ रहे।