फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Scavengers upset for not getting salary for three months

Jhajjar-Bahadurgarh News: तीन महीने का वेतन न मिलने पर बिफरे सफाई कर्मचारी

Fri, 23 Jun 2023 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Scavengers upset for not getting salary for three months
झज्जर। शहर के नगर परिषद कार्यालय में वीरवार को कच्चे सफाई कर्मचारियों को तीन महीने का वेतन न देने पर उन्होंने रोष प्रकट करते हुए नगर परिषद कार्यालय परिसर में जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान नगर परिषद कार्यालय में पक्के सफाई कर्मचारियों ने कच्चे सफाई कर्मचारियों का साथ देते हुए एक सुर में वेतन देने की मांग उठाई। इकाई के प्रधान शिवम चावरिया ने बताया कि यदि कच्चे सफाई कर्मचारियों को तीन महीने का वेतन समय पर नहीं दिया गया तो शुक्रवार से काम छोड़कर हड़ताल कर सकते हैं जिसका खामियाजा नगर परिषद को भुगतना पड़ेगा। शहर में 20 कच्चे कर्मचारी हैं जिनका तीन महीने का वेतन रूका है जिसके चलते उन्हें भूखा मरने की नौबत आ गई है और ठेकेदार उनका वेतन नहीं दे रहा है वहीं सफाई कर्मचारी रोहित, संदीप कुमार, विरेद्र कुमार, मुकेश आदि कर्मचारियों से बातचीत करने पर उन्होंने बताया की बारिश के आने से पहले नालों की साफ सफाई में जुटे हुए हैं लेकिन उनका वेतन नहीं दिए जाने के कारण उनका चूल्हा चौका चलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed