{"_id":"e99e81423b207dd7d4de508867e7c7f2","slug":"sc-s-decision-on-jat-reservation-disappoiting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण: बाल्याण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण: बाल्याण
झज्जर।
Updated Wed, 26 Aug 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर। कांग्रेसी सांसदों द्वारा संसद को न चलने देने के विरोध में बीजेपी
विज्ञापन
के दो दिग्गज मंत्रियों ने सांसद दीपेन्द्र हुड्डा के लोकसभा क्षेत्र झज्जर
में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय राज्य कृषि मंत्री संजीव
बाल्याण व बादली से विधायक व सूबे के कृषि मंत्री ओपी धनखड़ भी मौजूद रहे।
प्रदर्शन के बाद पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए बाल्याण ने कांग्रेस
शासन काल में हुई भर्तियों पर सवालिया निशान लगाया।
साथ ही कहा कि अब कांग्रेस के विधायक प्रदेश सरकार को प्रदेश में काम नहीं करने देना चाहते हैं। वहीं जाट आरक्षण पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने जाट आरक्षण को लेकर जो फैसला किया है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। अदालत ने सभी तथ्यों पर गौर नहीं किया है। आरक्षण के मामले में केंद्र सरकार जाटों के साथ है। अब यह मंथन किया जा रहा है कि जाटों को आरक्षण किस तरह दिया जाए।
मंगलवार को केंद्रीय राज्य कृषि मंत्री संजीव बाल्याण और प्रदेश के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ रेस्ट हाउस पहुंचे। बहादुरगढ़ के विधायक नरेश कौशिक भी वहां मौजूद रहे। कांग्रेसी सांसदों द्वारा संसद में कार्यवाही नहीं होने देने के विरोध में उन्होंने रेस्ट हाउस से राव तुलाराम चौक तक प्रदर्शन किया। उनके साथ भाजपा कार्यकर्ता भी प्रदर्शन में शामिल रहे। प्रदर्शन करने के बाद उन्होंने राव तुलाराम चौक पर पत्रकारवार्ता को संबोधित किया। इस अवसर पर उनके साथ काफी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेसी नेताओं को आड़े हाथों लिया
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर जमकर प्रहार किए। पूर्व मुख्यमंत्री ने बयान दिया था कि नया भूमि अधिग्रहण बिल पास कर भाजपा किसानों की जमीन हड़पना चाहती है। इस बयान पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस ने किसानों की जमीन छोड़ी हो तो ही उनकी जमीन हड़पी जा सकती है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल के दौरान कांग्रेस की सत्ता के समय मम्मीजी व जीजाजी ने देश के किसानों की काफी जमीनें छीन ली। अब किसानों के पास इतनी जमीन बची ही नहीं है कि उसे छीना जा सके।
हुड्डा को बताया मम्मी व जीजा जी का एजेंट
बाल्याण ने कहा कि किसानों को मम्मीजी व जीजाजी ने लूटा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा तो कमीशन एजेंट थे। जब उनके पास खर्चे की कमी हो जाती थी तब मम्मी जी उन्हें थोड़ा बहुत कमीशन दे देती थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान हर रोज औसत 2 से 3 सीएलयू हुए हैं। अगर लोग सच्चाई जानना चाहते हैं तो कांग्रेस शासन काल के 10 वर्षों के दौरान हुए तथा बीजेपी सरकार के एक साल के दौरान हुए सीएलयू का आंकड़ा देख लिया जाए।
सभी वादे किए जाएंगे पूरे
बाल्याण ने कहा कि चुनाव से पहले सरकार ने जो वादे किए थे, उन सब को पूरा किया जाएगा। ज्यादातर पूरे हो चुके हैं तथा बाकी पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि स्वामीनाथन आयोग कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ का मुख्य मुद्दा रहा है। सरकार उसके प्रति गंभीर है तथा उसकी कई शर्तें पूरी भी की जा चुकी हैं। बाकी शर्तों को पूरा करने के लिए भी सरकार पूरी तरह गंभीर है।