फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Satta Ka Sangram Election discussion with youth in Jhajjar

Satta Ka Sangram: झज्जर में युवाओं से चुनावी चर्चा, रोजगार, अग्निवीर समेत कई मुद्दों पर खुलकर बोले युवा

Wed, 02 Oct 2024 01:08 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झज्जर
अमर उजाला नेटवर्क, झज्जर Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 02 Oct 2024 01:08 PM IST
सार

सत्ता का संग्राम अभियान के तहत अमर उजाला टीम ने आज झज्जर के मतदाताओं से बातचीत की। यहां सुबह मतदाताओं से चाय पर चर्चा की गई। वहीं, दोपहर में युवाओं के मुद्दे जाने गए।

विज्ञापन
Satta Ka Sangram Election discussion with youth in Jhajjar
झज्जर में सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ आज झज्जर में है। यहां सुबह मतदाताओं से चाय पर चर्चा की गई। वहीं, दोपहर में युवाओं के मुद्दे जाने गए। चुनावों को लेकर युवाओं के क्या विचार हैं, नई सरकार से उनकी क्या अपेक्षाएं हैं। यह सब हम जानने की कोशिश की। 

विज्ञापन


एक युवा मतदाता ने कहा कि अग्निवीर को खत्म कर देना चाहिए। चार साल में बच्चे क्या ही कर लेंगे। छात्रों की उम्र निकली जा रही है। देश का युवा अग्निवीर योजना का विरोध कर रहा है, इससे युवा खुश नहीं है। जिस तहर से पहले भर्ती होती थी। उसी तरह से अब होनी चाहिए। युवा देश की सेवा करना चाहते हैं। 
विज्ञापन


एक छात्रा ने कहा कि भाजपा सरकार में लड़कियां पीछे होती जा रही हैं। बेरोजगारी ज्यादा है। कांग्रेस ने हमसे रोजगार देने का वादा किया है। हम अबकी बार कांग्रेस के साथ हैं। एक अन्य छात्रा ने कहा कि गांव से लड़कियों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य छात्रा ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भाजपा सरकार ने कुछ नहीं किया। राम मंदिर बनने, धारा 370 हटने से हमारा क्या फायदा। बेरोजगारी तो वहीं की वहीं है। हरियाणा में युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। इनकी सरकार में पेपर लीक हो जाता है। अबकी बार कांग्रेस से हमें उम्मीद है।


बता दें कि हरियाणा विधानसभा में 90 सीटें हैं। यहां 5 अक्तूबर को मतदान होगा और मतगणना 8 अक्तूबर को होगी। बहुमत के लिए 46 का आंकड़ा चाहिए। पिछली बार भाजपा 40 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। इसके बाद भाजपा ने दस सीटें जीतने वाली जजपा के साथ मिलकर सरकार का गठन किया था। कांग्रेस को 31 सीटें मिली थीं। एक-एक सीट इनेलो और हलोपा के खाते में आई थी।सात सीटें निर्दलीयों ने जीती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed