फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Sarpanch representative accused of stealing bricks from school in Babra village of Jhajjar

Jhajjar: बाबरा गांव के स्कूल से सरपंच प्रतिनिधि पर ईंट चोरी करने का आरोप, ग्रामीणों ने जताया विरोध

Mon, 29 May 2023 11:03 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 29 May 2023 11:03 AM IST
सार

गांव के लोगों को स्कूल में पहुंचा देख सरपंच प्रतिनिधि जोगेंद्र सिंह भी स्कूल में पहुंचे और ग्रामीणों को कहा कि वह पंचायत की संपत्ति है पंचायत उसका कहीं भी प्रयोग करे।  ग्रामीणों ने कहा कि पंचायत की संपत्ति नहीं ईटें स्कूल की हैं और रविवार को ट्रैक्टर दीवार के साथ लगाकर स्कूल की ईंट चोरी की गई हैं

विज्ञापन
Sarpanch representative accused of stealing bricks from school in Babra village of Jhajjar
स्कूल पहुंचे ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

झज्जर के निकट लगते गांव बाबरा के स्कूल में पड़ी पुरानी ईटें चोरी कर ली गई हैं। गांव के सरपंच प्रतिनिधि पर ईटें चोरी करने का आरोप लगाया गया है। इस मामले को लेकर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित होकर राजकीय माध्यमिक विद्यालय बाबरा में पहुंचे। ग्रामीणों ने मुख्याध्यापक व शिक्षकों से इस बारे में पूछा तो उन्होंने भी कहा कि स्कूल से ईटें गायब हैं। 

विज्ञापन


हालांकि गांव के लोगों को स्कूल में पहुंचा देख सरपंच प्रतिनिधि जोगेंद्र सिंह भी स्कूल में पहुंचे और ग्रामीणों को कहा कि वह पंचायत की संपत्ति है पंचायत उसका कहीं भी प्रयोग करे।  ग्रामीणों ने कहा कि पंचायत की संपत्ति नहीं ईटें स्कूल की हैं और रविवार को ट्रैक्टर दीवार के साथ लगाकर स्कूल की ईंट चोरी की गई हैं। स्कूल स्टॉफ और मुख्याध्यापक को भी इस बारे में जानकारी नहीं दी गई है। ग्रामीणों ने स्कूल में काफी हंगामा किया। उसके बाद मुख्याध्यापक ने कहा कि ग्रामीण अपनी शिकायत लिखित में दें उसके बाद वे भी कार्रवाई के लिए पुलिस को लिखेंगे। ग्रामीणों ने मुख्याध्यापक को लिखित शिकायत देने के बाद पुलिस को भी शिकायत दे दी है। 
विज्ञापन


पुलिस को कार्रवाई के लिए लिखित शिकायत दे दी है। ईंट उठाने से पहले सरपंच प्रतिनिधि ने कोई जानकारी नहीं दी है।  - अशोक कुमार कादयान, मुख्याध्यापक, रामावि बाबरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मामले की शिकायत मिली है। मामले की जांच शुरू की जा रही है। वैसे मामला पंचायत विभाग से जुड़ा है।  - सुदंरपाल, सदर थाना प्रभारी, झज्जर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed