Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Sapna Chaudhary becomes son's mother

सपना चौधरी बनी बेटे की मां

Wed, 07 Oct 2020 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Sapna Chaudhary becomes son's mother
वीर साहू। - फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। संगीत प्रेमियों के दिलों की धड़कन मशहूर हरियाणवी गायिका और डांसर सपना चौधरी ने बेटे को जन्म दिया है। मां-बेटा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। सपना ने लोकप्रिय हरियाणवी गायक-कलाकार वीर साहू के साथ इसी साल जनवरी में विवाह किया था।
विज्ञापन

सपना चौधरी ने रविवार को अपने ससुराल क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। हिसार के निवासी उनके पति वीर साहू ने मंगलवार को फेसबुक लाइव के जरिए खुद इस बात की जानकारी दी। उनके निजी सहायक दिल्ली के वरिष्ठ टीवी रिपोर्टर चरण सिंह सहरावत ने ने भी इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और वीर साहू अपनी पत्नी व बेटे की देखभाल करके बेहद खुश हैं। फेसबुक लाइव पर वीर ने बताया कि जो मेरे भाई हैं छोटे या बड़े...वे सुण ल्यो...थारे लिए बहुत खुशी की बात है...मेरे भाइयो थारा भाई बाप बणग्या है। वीर के पिता बनने पर उन्हीं के फील्ड के कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर कुछ अनुचित टिप्पणियां करने वालों को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने चुनौती दी कि किसी में दम है तो यहां आ जाओ। उन्होंने कहा कि दूसरे के व्यक्तिगत जीवन का सम्मान करना हर किसी का फर्ज बनता है।
विज्ञापन

बेहद भावुक होकर वीर ने पुत्र को जन्म देने पर गर्व व्यक्त किया है और कहा कि आज मैं केवल सिंगर कलाकार नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार परिवार वाला गृहस्थ बोल रहा हूं। वर्ष 2017 में सपना का दिल चुराने वाले वीर साहू एक सिंगर, कंपोजर, गीतकार और हरियाणवी एक्टर हैं। उन्हें बब्बू मान के नाम से भी जाना जाता है। स्कूल व कॉलेज में पढ़ाई के दौरान वीर बहुत प्रतिभाशाली रहे हैं। उन्हें संगीत का बहुत शौक था, लेकिन संगीत के क्षेत्र में पांव जमाना आसान नहीं था। इसलिए एमबीबीएस की पढ़ाई भी बीच में ही छोड़ दी। वर्ष 2016 में आए उनके वीडियो सांग ठाडी बाडी ने उनकी किस्मत बदल दी और वह बहुत लोकप्रिय हुए। उसके बाद 2017 में आई रसूख आला जाट व आह चक ने तो वीर की लोकप्रियता और बढ़ा दी। वीर हिसार के अच्छे जमींदार परिवार से हैं। सपना का मायका बहादुरगढ़ से सटे दिल्ली के कस्बे नजफगढ़ में है। प्रशंसकों ने पुत्र जन्म पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सपना और वीर को बधाई दी है।

सपना चौधरी।

सपना चौधरी।- फोटो : Bahadurgarh

सपना चौधरी के साथ वीर साहू।

सपना चौधरी के साथ वीर साहू।- फोटो : Bahadurgarh

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed