{"_id":"583c830d4f1c1b9345de5978","slug":"sant-gopal-das-sant-gopal-das-in-bahadurgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"गो माता की रक्षा के लिए बनाऊंगा खुद की पार्टी : गोपालदास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गो माता की रक्षा के लिए बनाऊंगा खुद की पार्टी : गोपालदास
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़
Updated Tue, 29 Nov 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
संत गोपालदास
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संत गोपाल दास ने कहा कि गो वंश सबकी आराध्य है। गो वंश को क्रूरतापूर्वक मारा जा रहा है। इसके बावजूद गो वंश को बचाने के लिए एकजुटता देखने को नहीं मिल रही। उन लोगों को डूब मरना चाहिए, जिन्होंने गाय के नाम पर चुनाव जीता और जीतने के बाद सब भूल गए।
विज्ञापन
संत ने कहा कि वह राजनीति से दूर रहते हैं, लेकिन गो माता की रक्षा के लिए वह खुद की पार्टी बनाएंगे। अगले चुनाव में बहादुरगढ़ से नवीन उनकी पार्टी के प्रत्याशी होंगे। संत गोपाल दास पुलिस द्वारा शनिवार रात गो रक्षक की पिटाई के कथित मामले को लेकर सोमवार को बहादुरगढ़ पहुंचे और गो सेवकों की बैठक को संबोधित किया।
विज्ञापन
गो सेवक के पिटाई प्रकरण ने सोमवार को नया मोड़ ले लिया। सोमवार को बहादुरगढ़ पहुंचे गो भक्त संत गोपालदास ने कहा कि गो रक्षक नवीन की पिटाई से पुलिसकर्मियों की 500-1000 के नोट बंद होने की पीड़ा का आक्रोष दिखाई देता है।
विज्ञापन
100-100 रुपये में बिकने वाली खाकी किसी गो रक्षक को गुंडा नहीं कह सकती। इस मामले में यदि उपयुक्त कार्रवाई नहीं हुई तो वे कोर्ट का दरवाजा तक खटखटाएंगे। रोहतक रोड स्थित छोटूराम धर्मशाला में सोमवार को गोभक्तों की एक बैठक हुई।
गोचरान भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए प्रयास कर रहे संत गोपालदास और अमेरिका से संत डेनियल भी यहां पहुंचे। जब किसी आगजनी या अन्य घटना में कोई व्यक्ति किसी को बचाता है तो उसे वीरता पुरस्कार मिलता है।
इसी तरह अपने जीवन को खतरे में डालकर गो माता की रक्षा करना भी किसी वीरता भरे काम से कम नहीं है। गो रक्षक नवीन ने तस्करों के मंसूबे को नाकाम कर वीरता भरा कार्य किया, लेकिन पुलिस ने इसके विपरीत बर्बरता से उसकी पिटाई कर दी। दो दिन पहले पकड़ा गया ट्रक हांसी के पास से चला था। हैरानी की बात ये कि बहादुरगढ़-दिल्ली बॉर्डर से पहले किसी ने इसको नहीं पकड़ा। इसका मतलब गो तस्करों को पुलिस का संरक्षण प्राप्त है।
संत ने कहा कि मेरे लिए गो वंश और गो भक्त अलग नहीं हैं। इन दोनों के साथ ज्यादती बर्दाश्त नहीं की जा सकती। यदि दो दिन के भीतर पुलिस इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं करती है तो यह मामला बड़े स्तर तक पहुंचेगा।
जरूरत पड़ी तो कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया जाएगा। नवीन होगा कैंडीडेट संत गोपालदास की अगले चुनाव में पार्टी बनाने की घोषणा का सभी ने ...जय गो माता का नारा देकर स्वागत किया। बैठक में नवीन मांडोठी, मंदीप क्रांतिकारी, श्याम निवास, यशपाल ठेकेदार, रमेश राठी और बल्लू प्रधान भी उपस्थित थे। डिजिटल ट्रांसपोर्टेशन की मांग संत गोपाल दास ने कहा कि सरकार आतंकवादियों पर तो कई करोड़ रुपये खर्च कर देती है, लेकिन गो वंश की रक्षा के लिए खास कदम नहीं उठा रही।
सरकार गो रक्षा के लिए भी स्पेशल गो रक्षक सुरक्षा बल बनाए और ट्रांसपोर्ट सिस्टम पूरी तरह से डिजिटल करे। हरेक चेक पोस्ट पर कैमरे हों और पशु ढोने के लिए एक खास रंग का वाहन निर्धारित करें। फिर जगह-जगह इस वाहन की स्थिति की जांच की जाए।
दो दिन में कार्रवाई करने का दिया आश्वासन
नवीन की पिटाई करने वाले पुलिसकर्मियों को मौके पर बुलाने पर गो भक्त अड़े रहे। कुछ देर बाद सिटी थाना प्रभारी विष्णु प्रसाद और सदर थाना प्रभारी रणधीर सिंह बैठक में पहुंचे। यहां पुलिस अधिकारियों ने संत से बात की। पुलिस अधिकारियों के दो दिन के भीतर उपयुक्त कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद गो भक्त शांत हुए।