{"_id":"62d5c381447cc27f860feb34","slug":"sanitation-workers-strike-continues-state-president-gave-confidence-jhjhar-news-rtk652707735","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहर सफाई कर्मी लगाते रहे मुर्दाबाद के नारे, अंदर चलता रहा शपथ ग्रहण समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहर सफाई कर्मी लगाते रहे मुर्दाबाद के नारे, अंदर चलता रहा शपथ ग्रहण समारोह
विज्ञापन
झज्जर। अपनी मांगों को लेकर नगर परिषद कार्यालय में 110 कच्चे कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। सोमवार को भी इनकी हड़ताल जारी रही। उधर शहर की सफाई व्यवस्था ठप हो गई है।
समारोह स्थल पर सबसे पहले शपथ दिलाने के लिए एसडीएम रविंद्र कुमार पहुंचे। कर्मचारियों ने जब उनको यहां देखा तो उन्होंने जोर-जोर से नारे लगाने शुरू कर दिए। एसडीएम ने कहा कि जो मांग स्थानीय स्तर पर हल होने की हैं वे हल की जा रही हैं। जो मांगे सरकार के स्तर पर हल होनी हैं उनके लिए सरकार को पत्र लिखा जा चुका है। अब वे धराना समाप्त कर दें, लेकिन कर्मचारी अपनी हर मांग पूरी न होने तक धरना समाप्त न करने की बात पर अड़े रहे।
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ भी कर्मचारियों से मिलने पहुंचे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नप परिसर में धरनारत कर्मचारियों से मिले और उनको आश्वासन दिया कि आपकी सभी जायज मांगों को सरकार के समक्ष रखा जाएगा और पूरा करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस विषय में बहादुरगढ़ दौरे के दौरान कर्मचारियों की विभाग के मंत्री डॉ कमल गुप्ता से फोन से बात करवाई थी। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री ने सभी जायज मांग पूरी करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
- वर्जन
कर्मचारियों से बातचीत के बाद जो मांग स्थानीय स्तर पर हल होने की हैं वे की जा रही है। नई रेहड़ी खरीदने की मांग भी पूरी कर दी जाएगी। नप अध्यक्ष ने शपथ ले ली है। इनके लिए प्रस्ताव पारित कर टेंडर कर दिए जाएंगें।
- रविंद्र कुमार, एसडीएम, झज्जर।