फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Sanitation workers locked the city council office

नगर परिषद कार्यालय पर सफाई कर्मचारियों ने जड़ा ताला

Sat, 22 Oct 2022 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers locked the city council office
झज्जर। शहर के नगर परिषद कार्यालय पर आक्रोशित सफाई कर्मचारियों ने ताला जड़ दिया। अधिकारियों के आने पर जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

सुबह जब नगर परिषद के अधिकारी कार्यालय पहुंचे तो सफाई कर्मचारी गेट पर ताला लगाकर बैठे थे। जब अधिकारी वहां पहुंचे तो धरना दे रहे कर्मचारियों ने नारेबाजी शुरू कर दी। अधिकारी काफी समय तक ताला खोलने के लिए कर्मचारियों को समझाते रहे। करीब दो घंटे बाद ताला खोला और उसके बाद कार्यालय में काम शुरू हुआ। हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने सफाई के कार्य में लगे नगर परिषद के ठेकेदार के कर्मचारियों की कूड़े से भरी रेहड़ियां बीच सड़क पर पलट दी और उन्हें समर्थन देने को कहा लेकिन वह साथ नहीं आए।

दरअसल तीन दिन से 105 संविदा सफाई कर्मी हड़ताल पर चल रहे हैं। दस कारण शहर की सफाई चौपट हो गई है। रोज 26 टन कूड़ा निकल रहा है। जगह जगह कूडे़ के ढेर लगे हैं। दिवाली पर हड़ताल से लोगों में गुस्सा है। कार्यकारी अधिकारी अरुण नांदन ने कहा कि कर्मचारियों को समझाकर ताला खुलवा दिया है। सफाई व्यवस्था से किसी तरह की परेशानी न हो इसके प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed