फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   'Sangat should not be inconvenienced'

‘संगत को असुविधा नहीं होनी चाहिए’

Sat, 23 Apr 2022 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
'Sangat should not be inconvenienced'
झज्जर। उपायुक्त शक्ति सिंह ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400 वें प्रकाश उत्सव में भागीदारी करने वाली संगत को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। साथ ही जिलह्य से होकर गुजरने वाली अन्य जिलों से आने वाली संगत के लिए मेडिकल सुविधा व अन्य आवश्यक इंतजाम होने चाहिए। उन्होंने यह बातें शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में बैठक में प्रकाश उत्सव से जुड़े कार्यों की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए कही।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि 24 अप्रैल को पानीपत में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के 400 वें प्रकाश पर्व पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा। यह किसी एक समाज या धर्म का नहीं है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी उपमंडल अधिकारी (ना.) अपने-अपने एरिया से संगत से जुड़े प्रबंधन के लिए प्रभारी होंगे। संगत की बसों में एक-एक ग्राम सचिव की ड्यूटी लगाई जाए। साथ ही डीघल व रोहद टोल पर 24 अप्रैल को दिन भर मेडिकल कैंप भी लगेगा। इसी तरह प्रत्येक बस में पीने के पानी, फल व इलेक्ट्रॉल के पैकेट उपलब्ध होंगे। बसों में जलपान की व्यवस्था जिला खाद्य एवं पूर्ति विभाग की ओर से की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक बस पर श्री गुरु तेग बहादुर जी का चित्र व प्रकाश उत्सव कार्यक्रम का बैनर लगे होने चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में सिख गुरुओं के त्याग व बलिदान से जुड़ी 85 स्लाइड को प्रदर्शित किया जाएगा। इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, बहादुरगढ़ के एसडीएम भूपेंद्र सिंह, झज्जर के एसडीएम रविंद्र कुमार, सीटीएम परवेश कादियान, डीआईपीआरओ बिजेंद्र कुमार, संगत प्रतिनिधि मुकेश चावला, जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक मनीषा मेहरा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed