Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Sammi Kadyan's performance in Under-23 cricket is poor.

Jhajjar-Bahadurgarh News: अंडर-23 क्रिकेट में सम्मी कादयान का प्रदर्शन कमजोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Sammi Kadyan's performance in Under-23 cricket is poor.
झज्जर। अंडर-23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के लीग मुकाबले में हरियाणा की टीम को कर्नाटक के खिलाफ पारी और 83 रन से हार का सामना करना पड़ा। मैच में बेरी निवासी सम्मी कादयान का प्रदर्शन कमजोर रहा। रोहतक के लाहली स्थित चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में कर्नाटक ने पहली पारी में 383 रन बनाए। जवाब में हरियाणा की टीम 78 रन पर सिमट गई और उसे फॉलोऑन खेलना पड़ा। दूसरी पारी में भी हरियाणा की टीम 222 रन ही बना सकी।
विज्ञापन

सम्मी कादयान ने गेंदबाजी करते हुए पहली पारी में दो विकेट हासिल किए। वहीं, बल्लेबाजी में उनका प्रदर्शन कमजोर रहा। उन्होंने पहली पारी में 13 और दूसरी पारी में केवल एक रन बनाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed