फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Sakhi Center workers continue strike for salary

Jhajjar-Bahadurgarh News: वेतन के लिए सखी सेंटर के कर्मियों का धरना जारी

Wed, 04 Oct 2023 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 04 Oct 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Sakhi Center workers continue strike for salary
झज्जर। शहर के आर्य नगर स्थित वन स्टॉप सखी सेंटर के कर्मचारियों को 10 महीने से वेतन नहीं दिया गया है। कर्मचारियों के वेतन के अलावा लाखों रुपये विभिन्न बिलों का भुगतान भी सरकार की ओर से नही किया गया है। कर्मचारी एक सप्ताह से अपने वेतन लेने के लिए कार्यालय परिसर में ही शांतिपूर्वक धरना दे रहें है।
विज्ञापन

कर्मियों ने बताया कि आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और अपनी जेब से ही लाखों रुपए का भुगतान कर चुके हैं। वन स्टॉप सखी सेंटर सरकार की ओर से घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं, लड़कियों को कानूनी सहायता देना और उन्हें रात के समय आश्रय देने के लिए सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत बनाए गए थे । पिछले 10 महीने से कर्मचारियों का वेतन नहीं आने के कारण कर्मचारियों ने शांतिपूर्वक धरना देने की बात कहीं। वन स्टाप सखी सेंटर की बिल्डिंग का लगभग 1 लाख तीस रुपए किराया हो चुका है जिस पर यदि समय से किराया नहीं दिया गया तो बिल्डिंग को खाली भी करवाया जा सकता है।
विज्ञापन


प्रतिदिन पहुंचती हैं 5 से 6 में पीड़ित महिलाएं
प्रतिदिन 5 से 7 महिलाएं वन स्टॉप की केंद्र में कानूनी सहायता व आश्रय लेने के लिए पहुंचती है, लेकिन हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों के बाहर बैठे होने के कारण वह वापस लौट रहे हैं गौरतलब है कि पीड़ित महिलाओं का मेडिकल, पुलिस जांच करवाना व उनके रहने, खाने-पीने, सोने तक की व्यवस्था वन स्टॉप केंद्र के कर्मचारी करते थे। लेकिन जब वन स्टॉप सखी केंद्र के कर्मचारियों का ही वेतन नहीं मिला है, तो वह कैसे पीड़ित महिलाओं की सहायता कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed