{"_id":"6743bce72c9c5abc5404af16","slug":"saints-have-always-worked-for-the-welfare-of-humanity-in-the-society-cooperative-minister-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-115829-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतों ने समाज में किए सदैव मानवता की भलाई के लिए कार्य : सहकारिता मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतों ने समाज में किए सदैव मानवता की भलाई के लिए कार्य : सहकारिता मंत्री
Mon, 25 Nov 2024 05:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 25 Nov 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
24jjrp17- झज्जर। कार्यक्रम को संबोधित करते सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा। स्त्रोत- आयोजक
झज्जर। शहर के मोहल्ला हरिपुरा स्थित श्री राम धर्मशाला में मुल्तान सभा सेवा समिति के तत्वावधान में चल रहे तीन दिवसीय 25वें विराट संत सम्मेलन का रविवार को भंडारे के साथ समापन हो गया।
समापन अवसर पर हरियाणा के सहकारिता, पर्यटन और जेल मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लेकर संतों का आशीर्वाद लिया। इस बीच समिति के प्रधान प्रवीण सुखीजा ने सभी मुख्य मेहमानों का स्वागत किया। डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि संतों ने अपने जप व तप की बदौलत न केवल सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लड़ाई लड़ी बल्कि विश्व को मानवता और प्रेम का पाठ भी सिखाया।
उन्होंने कहा कि संतों ने अपने सद विचारों से सदैव मानवता की भलाई और जनकल्याण के लिए कार्य किया। उन्होंने सम्मेलन में उपस्थित श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में संतों के विचारों एवं संदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लें ताकि समाज में समानता, प्रेम एवं भाईचारे की भावना प्रबल हो।
विज्ञापन
अमरधाम हरि मंदिर फरुर्खनगर के अधिष्ठाता मानस मणि स्वामी उमानंद ने कहा कि होड़ और दौड़ में भक्ति नहीं होती है। लोग देखते ही नहीं हैं कि भक्ति के मार्ग पर आगे बढ़ रहे हैं या वहीं खड़े रहे। कर्म करते हुए जब हम अपने आप को ही कर्ता मान बैठते हैं, तब अवसाद और दुख हमें घेर लेते हैं यह भूल जाते हैं कि हमें माध्यम बनाया गया है, करने वाला तो कोई और है। स्वामी उमानंद ने कहा कि घर के बड़ों को चाहिए कि छोटों को प्रोत्साहित करें। यदि बच्चे अच्छा कार्य अथवा सेवा करते हैं तो उन्हें शाबाशी दें। बच्चों की तुलना करके उनका मनोबल ना घटाएं। उन्होंने कहा कि समय रहते हुए भगवान पर फिदा हो जाए वरना फना तो होना ही है।
ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर नगर परिषद के चेयरमैन जिले सिंह सैनी, मुकुल कौशिक, वेदप्रिय आर्य, संत लाल बुद्धिराजा, मुल्तान सभा प्रधान प्रवीण सुखीजा, राधेश्याम भाटिया, जगदीश कटारिया, पंडित बनवारी लाल, पूर्ण चंद सुनेजा, किशन सरदाना, रमेश, विनीत, मुकेश, डॉ. रामलाल, मा. अनिल, ईश चुग, शशि, बिट्टू उपस्थित रहे।