फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Saint Mahatmas gave new direction to the society with their words: MLA

संत महात्माओं ने अपनी वाणी से दी समाज को नई दिशा : विधायक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Saint Mahatmas gave new direction to the society with their words: MLA
-फोटो 56 : भंडारा कार्यक्रम में पहुंचे विधायक राजेश जून आयोजकों व ग्राम वासियों के साथ। विज्ञप् - फोटो : पुलिस हिरासत में तीनों आरोपी।
बहादुरगढ़। धार्मिक आयोजन से समाज में आपसी भाईचारे व एकता को बढ़ावा मिलता है। यह बात विधायक राजेश जून ने वीरवार को गांव कसार में दादा सिरस वाले के जन्मदिवस पर भगवान परशुराम और दादा के वार्षिक जागरण तथा झज्जर रोड पर आश्रम बाबा सैय्यद पर आयोजित भंडारा कार्यक्रम में शिरकत करते हुए कही। दोनों जगह धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे विधायक राजेश जून का ग्राम वासियों का आयोजन कमेटी के सदस्यों व ग्रामवासियों ने फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया तथा पगड़ी बांधकर व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया। विधायक राजेश जून ने धार्मिक कार्यक्रम में अपनी तरफ से दान भी दिया। विधायक राजेश जून ने कहा कि संत महात्मा हमारे लिए सदैव पूजनीय हैं। संत महात्माओं ने अपनी वाणी से समाज को सदा नई दिशा देने का कार्य किया है। विधायक ने कहा कि कसार गांव में दादा सिरस वाले के जन्मदिन पर महर्षि मुदगिल सेवा समिति और समस्त ग्राम वासियों द्वारा यह धार्मिक आयोजन किया गया है। इसके उपरांत विधायक राजेश जून ने आश्रम बाबा सैय्यद वार्षिक भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया और समस्त ग्राम वासियों को मंदिर में सत्संग एवं भंडारा आयोजित करने की बधाई दी।
विज्ञापन



-फोटो 56 : भंडारा कार्यक्रम में पहुंचे विधायक राजेश जून आयोजकों व ग्राम वासियों के साथ। विज्ञप्ति



------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed