फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   sainik

सैनिक सम्मान के साथ हुआ कैप्टन नविता का अंतिम संस्कार

Tue, 09 Jul 2019 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
sainik
बेरी। जम्मू के उधमपुर आर्मी कैंट में हुए भीषण सड़क हादसे में बेरी के गांव धौड़ की महिला कैप्टन नविता राजन की मौत हो गई। मृतका नविता 12 मार्च 2016 को चेन्नई से ट्रेनिंग कर पासआउट हुई थी। इन दिनों उसकी पोस्टिंग जम्मू के उधमपुर में थी। नविता राजन के शव के साथ आए सेना के जवानों ने बताया कि रविवार देर रात जम्मू के उधमपुर में सड़क हादसे में महिला कैप्टन नविता की मौत हो गई थी। कैप्टन नविता राजन का शव सोमवार को उनके गांव में पहुंचा, जहां सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। नविता के अंतिम संस्कार में जिला प्रशासन की तरफ से बेरी एसडीएम राहुल नरवाल, तहसीलदार सुदेश महेरा, बीडीपीओ राजपाल चहल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान सेना और पुलिस की गार्द ने संयुक्त रूप से सलामी दी। मातमी धुन के साथ महिला कैप्टन के शव का अंतिम संस्कार किया गया। नविता के पिता सुरेंद्र ने बताया कि कैप्टन नविता राजन काफी मिलनसार थी और शुरू से ही मेहनती व कर्मठ थी और अपनी मेहनत के बल पर ही उसने सेना में कैप्टन का पद हासिल किया था। नविता की मौत पर परिजनों के अलावा गांव के लोग भी काफी दुखी नजर आए।
विज्ञापन

जयपुर से की थी पढ़ाई
नविता ने पहली कक्षा की पढ़ाई गांव से की थी और उसके बाद जयपुर में पढ़ाई करने के लिए चली गई। 2008 में सोफिया स्कूल जयपुर से दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसमें उसे 80 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। इसके बाद 2010 में इडिया इंटरनेशनल स्कूल जयपुर से 12वीं में 79 प्रतिशत अंक के साथ पास की। इसके बाद 2013 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीए की डिग्री 56 प्रतिशत अंक के साथ प्राप्त की। उसके बाद मद्रास में मास्टर इकोनॉमिक्स मेें चयन हुआ। फिर बाद देश सेवा का इतना जुनून था कि उसने आर्मी ज्वाइन कर लिया।
विज्ञापन

दादा के सपने को किया था पूरा
कैप्टन नविता राजन के पिता सुरेंद्र बताया कि दादा मांगेराम का सपना था कि उनकी पोती आर्मी में भर्ती होकर देश करे। दादा के इसी सपने को मन में संजोकर उसने आर्मी ज्वाइन कर लिया। 12 मार्च 2016 को उसकी ट्रेनिंग पूरी हुई और 2 अप्रैल को ड्यूटी ज्वाइन की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed