फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   sahid, sradhanjli sabha, jhajjar poletical news

शहीद मेजर अमित देशवाल को नम आखों से दी श्रद्घांजलि

Mon, 25 Apr 2016 01:34 AM IST
jhajjar
jhajjar Updated Mon, 25 Apr 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
sahid, sradhanjli sabha, jhajjar poletical news
शहीद के परिवार के साथ एसडीएम - फोटो : bureau
मणिपुर के तामेंगलोंग जिले में उग्रवादी संगठन एनएससीएन और जेडयूएएफ के आतंकियों से लड़ते हुए देश के लिए बलिदान देने वाले सुरेहती के रणबांकुरे मेजर अमित देशवाल को रविवार को सभा आयोजित कर श्रद्घांजलि दी। इस सभा में सत्ता पक्ष की ओर से सहकारिता मंत्री मंत्री विक्रम ठेकेदार, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर, सेना की ओर से आए जनरल वत्स व दूर के गांवों से आए लोगों ने शहीद शहीद मेजर अमित देशवाल के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्घांजलि दी।
विज्ञापन


इस मौके पर सरकार की तरफ से पहुंचे सूबे के सहकारिता मंत्री विक्रम ठेकेदार के सामने ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार की ओर से सात मांगे भी रखीं। ग्रामीणों ने कहा कि शहीद की पत्नी को ए क्लास की नौकरी दी जाए। इसके अलावा मुआवजा राशि पचास हजार से बढ़ाकार दो करोड़ किया जाए और गांव में शहीद अमित के नाम से महिला कॉलेज बनाने की मांग की। इस पर सहकारिता मंत्री ने मांगों के प्रति लोगों को आश्वस्त किया।
विज्ञापन


मंत्री विक्रम ठेकेदार ने कहा कि जो मांगें रखी गई हैं वो अपनी सरकार के सामने रखेंगे और मुख्यमंत्री से इसकी सिफारिश भी करेंगे। वहीं श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक तंवर शहीद को नमन करते हुए कहा कि ऐसे बेटों को जन्म देने वाली मां को प्रणाम है, जिसने देश की रक्षा के लिए शहीद मेजर अमित जैसे बेटे को जन्म दिया। इस मौके पर सेना से पहुंचे जरनल डीपी वत्स व करनल सुरेश सिंधु ने कहा कि मेजर अमित देश सेवा के साथ-साथ खेलों में भी प्रदेश का नाम रोशन किया था। धन्य हैं ऐसे मां-बाप जिन्होंने बेटे में ऐसे संस्कारों के साथ इस प्रकार की महान प्रतिभा विकसित की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी बोली, सेना में भर्ती होकर देश के दुश्मनों से लड़ूगी  
 श्रद्घांजलि सभा के मौके पर शहीद मेजर की पत्नी नीता ने कहा कि वे अपने पति की तरह सेना ज्वाइन कर देश के दुश्मनों से लोहा लेंगी और देश की सेवा करेंगी। नीता ने कहा कि वो अपने बेटे को भी उसके पिता की तरह बनाएगी कराएगी। वहीं शहीद अमित के पिता ऋषि देशवाल ने भी कहा कि वो अपने पोते व बहु सहित अपने छोटे बेटे को सेना में भेजेंगे।


बेटे ने कहा, बड़ा होकर पापा जैसा बनूंगा
शहीद मेजर अमित देशवाल के चार साल के बेटे अर्जुन ने भी अपने पिता को पुष्प चढ़ाकर श्रद्घांजलि दी। बेटे अर्जुन ने कहा कि वह भी बड़ा होकर सेना में भर्ती होगा और अपने पिता की तरह ही देश के दुश्मनों से लड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed