Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Safai karamcharis demonstrated in the city by taking vomit broom

Jhajjar-Bahadurgarh News: सफाई कर्मचारियों ने उल्टी झाड़ू लेकर किया शहर में प्रदर्शन

Wed, 31 May 2023 02:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
Safai karamcharis demonstrated in the city by taking vomit broom
बहादुरगढ़़।
विज्ञापन


लंबित मांगों को लेकर मंगलवार को नगर परिषद सफाई कर्मचारियों ने शहर में उल्टी झाड़ू लेकर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर किया गया। प्रदर्शन राव तुलाराम पार्क से शुरू हुआ और मेन बाजार, लाल चौक व रोहतक रोड से होता हुआ नगर परिषद कार्यालय के बाहर संपन्न हुआ। कर्मचारियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 31 मई को कर्मचारी शहर में पर्चे बांटकर सरकार की पोल खोलने का काम करेंगे।

इकाई प्रधान एवं राज्य संगठनकर्ता राजपाल ने कहा कि मंत्री डॉ. कमल गुप्ता के साथ 29 अक्टूबर 2022 व 5 अप्रैल 2023 को हुए समझौते को लागू नहीं किया गया है। इससे सरकार के प्रति कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। प्रधान राजपाल ने बताया कि 31 मई 2023 को भी सभी शहर में उल्टी झाडू़ करके शहर में प्रदर्शन कर जनता से अपील कर पर्चे बाटेंगे। अगर हरियाणा सरकार समझौते को लागू नहीं करती है तो नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा पूरे प्रदेश की यूनियन के पदाधिकारियों को साथ लेकर कुरुक्षेत्र में बड़े आंदोलन की घोषणा करेगा।
विज्ञापन

प्रधान राजपाल ने बताया कि जल्द ही कर्मचारियों की मांगों का समाधान किया जाए, कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, ठेका प्रथा समाप्त की जाए, कौशल रोजगार को भंग किया जाए। हरियाणा सरकार की तरफ से 8 फरवरी 2023 को 4298 सफाई कर्मचारी व 68 सीवर मैन को पक्का करने का पत्र जारी हुआ है। इन सभी कर्मचारियों को पक्का किया जाए। फायर विभाग को निकाय विभाग में शामिल किया जाए और सभी ठेके पर लगे कर्मचारियों को ईएसआई कार्ड बनवाए जाए, सभी ठेके पर लगे कर्मचारियों का पीएफ उनके खाते में जमा करवाया जाए, अगर ठेकेदार इसमें लापरवाही बरतता है तो कार्रवाई की जाए। इस प्रदर्शन में जिला प्रधान राजेंद्र तुषामड़, जिला ऑडिटर संदीप, इकाई सचिव कुलदीप, संदीप कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ उपप्रधान लीलाराम, उप प्रधान सरोज देवी, सहसचिव ऑडिटर राजेश, सुनीता बामडोली, राजेश, जिला महिला संयोजक सदस्य अनीता सारसर, तारावती, मीना, अनीता, अमित, पिंकी ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




-फोटो 51 : शहर में प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी।



----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed