फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Sachin, the only brother of four sisters, was preparing for a job.

Jhajjar-Bahadurgarh News: नौकरी की तैयारी कर रहा था चार बहनों का इकलौता भाई सचिन

Tue, 03 Dec 2024 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 03 Dec 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Sachin, the only brother of four sisters, was preparing for a job.
विपिन कुमार बांगा
विज्ञापन

बेरी। मांगावास गांव में डीजे पर गाने को लेकर हुए विवाद में सचिन की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। सचिन अपने परिवार का इकलौता लड़का था और चार बहनों का भाई था। सचिन के पिता निजी कंपनी में काम करते हैं। सचिन भी अपनी पढ़ाई पूरी कर चुका था और अब नौकरी के लिए तैयारी कर रहा था। सचिन की चारों बहन शादीशुदा हैं। हादसे के बाद पूरे परिवार में गम का माहौल है। परिवार को सचिन से आशाएं थी, लेकिन उसकी हत्या के बाद से सभी आशाएं टूट गईं।
वहीं बताया जा रहा है कि इस मामले में दलबीर व सचिन ने आरोपी संजय को कई बार रोकने का प्रयास किया था, लेकिन वह नहीं माना। उसके सिर पर खून सवार था। मृतक के चाचा दलबीर ने पुलिस में दी शिकायत में बताया है कि सचिन ने उसे बताया था कि चाचा वह और सौरभ गांव के शिल्लू की शादी में गए थे, जहां डीजे प गाने को लेकर सौरभ के साथ संजय ने गाली-गलौज की। उन दोनों ने संजय को गाली न देने के लिए कहा और सचिन ने कहा कि वह सौरभ को लेकर जा रहा है। संजय ने कहा कि वह उसे जान से मार देगा। इसके बाद सचिन ने कहा कि सौरभ को घर जाकर समझा देंगे। उसके बाद वह दोनों वहां से आ गए, लेकिन संजय अपने पांच-छह साथियों के साथ उनका पीछा करते हुए घर की तरफ आने लगे।
विज्ञापन

दलबीर और सचिन ने उनको घर आने से मना किया, लेकिन संजय नहीं माना और उसने अपनी दुनाली बंदूक से सचिन के सीने में गोली चला दी। इस पर सचिन नीचे गिर गया। दलबीर आरोपियों के पीछे भागा, लेकिन आरोपी फायर करते हुए स्काॅर्पियो गाड़ी में भाग गए। दलबीर ने पुलिस को बताया कि आरोपी संजय अपनी गाड़ी को मौके पर छोड़कर दूसरी गाड़ी में साथियों के साथ भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों को पकड़ने के लिए चार टीमें गठित

युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में आरोपियों को पकड़ने चार टीमें बनाई हैं। इसमें बेरी थाने से दो टीम, सीआईए टीम, स्पेशल स्टाफ की टीम लगी हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed