{"_id":"6887ca36c7c8aa724b076bca","slug":"rudrabhishek-in-temples-worship-in-homes-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1003-124410-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: मंदिरों में रुद्राभिषेक, घरों में हुई पूजा-अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: मंदिरों में रुद्राभिषेक, घरों में हुई पूजा-अर्चना
Tue, 29 Jul 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
28jjrp06- झज्जर। शहर के संकट मोचन महाकाल शिव मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हुए श्रद्धा
झज्जर। सावन के तीसरे सोमवार को मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। अलग-अलग मंदिरों में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने के लिए मंदिरों में पहुंचे। मंदिरों में शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से मन्नतें मांगीं।
सावन के प्रत्येक सोमवार अन्य दिनों के मुकाबले श्रद्धालुओं की ज्यादा भीड़ लगी रहती है। शहर के संकट मोचन महाकाल शिव मंदिर, शिव मंदिर बेरी गेट, शिव मंदिर दिल्ली गेट, शिव हनुमान मंदिर छावनी, श्री बाबा प्रसाद गिरी मंदिर सहित शहर व गांव के अन्य मंदिरों में भी सोमवार के दिन श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। सुबह करीब पांच बजे से ही श्रद्धालु मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने लगे। अलग-अलग मंदिरों में पहुंचे श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हुए अपनी मन्नतें मांगीं। वहीं इसके बाद मंदिर में श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया गया। शहर के श्री बाबा प्रसाद गिरि मंदिर में मृत्युंजय गिरि महाराज की तरफ से सुबह चार बजे से पांच बजे शिवलिंग पर रुद्राभिषेक किया गया। वहीं संकट मोचन महाकाल शिव मंदिर में सुबह 9 बजे से 11 बजे और शाम चार बजे से छह बजे तक शिवप्राण की कथा हुई।
संकट मोचन महाकाल शिव मंदिर के पुजारी सुरेश कौशिक शास्त्री ने बताया कि मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु जलाभिषेक करने के लिए पहुंचते है। वहीं सोमवार के दिन मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ ज्यादा रहती है। मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया जाता है।