{"_id":"6206bd6ecef7013a635f9fc6","slug":"rohtak-road-broken-from-tikri-border-to-village-will-be-renovated-bahadurgarh-news-rtk6381553115","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकरी बार्डर से गांव तक टूटे रोहतक रोड का होगा जीर्णोद्धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकरी बार्डर से गांव तक टूटे रोहतक रोड का होगा जीर्णोद्धार
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दिल्ली सीमा में टीकरी बार्डर से टीकरी गांव तक टूटे रोहतक रोड का जल्द ही जीर्णोद्धार किया जाएगा। बार्डर पर राजमार्ग को विदेशों के तर्ज पर सजाया और संवारा जाएगा। इसके लिए दिल्ली सरकार ने एक परियोजना तैयार की है। सड़क के निर्माण और जीर्णोद्घार पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाएंगे।
दिल्ली व हरियाणा के लिए यह सड़क बहुत महत्वपूर्ण है। इस सड़क के जरिये दिल्ली से हर रोज लाखों लोग हरियाणा व अन्य प्रदेशों की ओर आवागमन करते हैं। पिछले एक साल से भी अधिक समय तक किसानों के आंदोलन की वजह से टीकरी बार्डर से लोगों के आवागमन को बंद कर दिया गया था। जिससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा है। अब न केवल किसानों का आंदोलन समाप्त हो चुका है, बल्कि इस सड़क पर भारी आवागमन भी शुरू हो गया है। लेकिन बार्डर से लगभग टीकरी गांव तक सड़क टूटकर लगभग खत्म हो चुकी है।
खर्च होंगे 18 करोड़ रुपये
दिल्ली सरकार ने इस सड़क का जीर्णोद्घार करने का निर्णय लिया है। इसके लिए करीब 18.40 करोड़ रुपये से भी अधिक का फंड बनाया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग-10 पर टीकरी सीमा के पास के 675 मीटर के हिस्से का सुंदरीकरण कार्य जल्द शुरू होगा। इस परियोजना से जुड़े अधिकारियों ने जानकारी दी कि टीकरी बॉर्डर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर होने वाला सौंदर्यीकरण का कार्य उन 9 कार्यों में से हैं, जिनका दिल्ली सरकार द्वारा पुनर्विकास और सुंदरीकरण किया जाना है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि सरकार द्वारा अनुमानित लागत को स्वीकृति दे दी गई है। इस परियोजना पर काम जल्द ही शुरू हो जाएगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस परियोजना के तहत सड़कों का सुंदरीकरण यूरोपीय मानकों के अनुसार करना चाहते हैं। सड़क के इस खंड को नए सिरे से तैयार किया जाएगा। टीकरी सीमा की 675 मीटर के इस खंड पर सजावटी रोशनी देने वाली लाइटें भी लगाई जाएंगी।