{"_id":"66a298aac5cf2574d706c5f2","slug":"rohads-rajat-won-silver-medal-in-wrestling-match-in-thailand-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-108837-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: थाईलैंड में कुश्ती मुकाबले में रोहद के रजत ने जीता सिल्वर मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: थाईलैंड में कुश्ती मुकाबले में रोहद के रजत ने जीता सिल्वर मेडल
Thu, 25 Jul 2024 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 25 Jul 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
-फोटो : सिल्वर मेडल के साथ रोहद निवासी पहलवान रजत।
बहादुरगढ़। थाईलैंड में आयोजित अंडर-20 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में बहादुरगढ़ के रोहद गांव के रजत ने सिल्वर मेडल जीता है। रजत ने यह पदक एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के फ्री स्टाइल मुकाबले में हासिल किया। रजत ने 125 किलोग्राम में भाग लेकर प्रतियोगिता में दमखम दिखाया।
रजत पिछले वर्ष जार्डन में अंडर-20 वर्ल्ड चैंपियनशिप, अंडर-15 और अंडर-20 एशियन चैंपियनशिप में ब्रांज मेडल जीत चुका है। रजत मांडोठी में स्थित हिंद केसरी सोनू अखाड़े में प्रशिक्षण लेता है। भारतीय फ्री स्टाइल कुश्ती टीम के इस उभरते पहलवान के सिल्वर मेडल जीतने से साथी पहलवानों में खुशी है।
थाईलैंड में हुई इस चैंपियनशिप में रजत ने तुर्कमेनिस्तान के पहलवान को पटखनी दी। रजत ने 10-0 से पराजित कर दिया। चीन के पहलवान को 10-3 से हराया। कजाकिस्तान के पहलवान को 12-2 से हराकर फाइनल में स्थान बनाया। फाइनल में ईरान के पहलवान के हाथों परास्त होकर अंडर-20 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में रजत ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। अर्जुन अवाॅर्डी कोच धर्मेंद्र पहलवान ने भी रजत के थाईलैंड में कुश्ती चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतने पर खुशी जताई है। मांडोठी अखाड़ा में पहुंचने पर रजत का स्वागत किया जाएगा।