{"_id":"69124ba8fb4b72826808404e","slug":"rohad-murder-caseone-accused-sent-to-jail-another-on-police-remand-jhajjar-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-118829-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: रोहद हत्याकांड...एक आरोपी गया जेल, दूसरा पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: रोहद हत्याकांड...एक आरोपी गया जेल, दूसरा पुलिस रिमांड पर
विज्ञापन
बहादुरगढ़। उपमंडल के गांव रोहद में दीपक (24) की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से एक आरोपी को जेल भेज दिया गया। जबकि दूसरे को दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस आरोपी से हत्याकांड में प्रयुक्त हथियार और वाहन का पता लगाने में जुटी है। एक आरोपी अभी फरार है।
पुलिस को दी शिकायत में मृतक दीपक के पिता रघुबीर सिंह ने बताया था कि शनिवार की सुबह 10 बजे गांव का ही सोनू घर से दीपक को बुलाकर ले गया था। शाम साढ़े 7 बजे सोनू ने फोन कर कहा दीपक को चोट लगी है। वह उसे पीजीआई रोहतक लेकर गया है। जब वे पीजीआई रोहतक पहुंचे तो दीपक की मौत हो चुकी थी। रघुबीर ने बताया कि दीपक, सोनू, चिराग और प्रवीन सभी सोनू की गाड़ी में सवार थे।
गाड़ी में किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद सोनू ने अपने साथियों के साथ मिलकर दीपक की गर्दन पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी।पुलिस ने शिकायत पर गांव के ही सोनू, चिराग और प्रवीन के खिलाफ केस दर्ज किया। थाना आसौदा पुलिस ने आरोपियों सोनू और चिराग को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
आसौदा थाना एसएचओ राजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी चिराग और सोनू को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने चिराग को जेल भेज दिया। जबकि सोनू को दो दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा है।