{"_id":"6553d3adacd80cceac04bb66","slug":"roadways-workers-announced-chakka-jam-passengers-may-face-problems-on-bhaiya-dooj-jhjhar-news-c-195-1-sroh1002-5476-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: रोडवेज कर्मियों ने किया चक्का जाम का एलान, भैया दूज पर यात्रियों को हो सकती है परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: रोडवेज कर्मियों ने किया चक्का जाम का एलान, भैया दूज पर यात्रियों को हो सकती है परेशानी
Wed, 15 Nov 2023 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 15 Nov 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। अंबाला के नारायणगढ़ बस डिपो पर एक ड्राइवर की हत्या के विरोध में बुधवार को चक्का जाम करेंगे और चक्का जाम करेंगे। प्रदेश स्तर रोडवेज यूनियन ने इसका आह्वान किया है। जिस पर स्थानीय कर्मचारी संगठन ने चक्का जाम की तैयारी कर ली है। भैया दूज जैसे पर्व पर बसें न चलने पर यात्रियों को परेशानी हो सकती है। हांलाकि देर रात तक मामला सुलझाने के प्रयास चल रहे थे।
भारतीय मजदूर संघ,रोडवेज यूनियन के प्रधान रामवीर सिंह ने बताया की प्रदेश यूनियन की तरफ से उन्हें बुधवार को चक्का जाम करने की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि नारायणगढ़ बस अड्डे पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने एक ड्राइवर को बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया था। जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके चलते रोडवेज यूनियन में रोष व्याप्त है और अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है। अपराधियों पर 302 के तहत मुकदमा चलाया जाए। मृतक ड्राइवर के आश्रितों को नौकरी और 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए और शहीद का दर्जा भी ड्राइवर को दिया जाए। उन्होंने कहा कि यूनियन की ओर से यह मांगे सरकार को दी गई है यदि सरकार इन मांगों पर मान लेती है तो विचार विमर्श कर आगामी रणनीति बनाई जाएगी। जिले1 झज्जर डिपो से रोडवेज की 134 बसें चलती हैंं । इनमें लंबे मार्ग के आलावा लोकल बसें भी हैं। इन बसों से रोजाना हजारों यात्री सफर करते हैं। ऐसे में यदि ये बसें नहीं चलती तो भैया दूज जैसे त्योहार पर लोगों को परेशानी उठानी पड़ सकती हैं। रोडवेज अधिकारियों से देर रात संपर्क नहीं हो सका।