फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Roadways hit the pickup, five injured

रोडवेज ने पिकअप को मारी टक्कर, पांच घायल

Thu, 30 Sep 2021 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Roadways hit the pickup, five injured
टक्कर के बाद गड्ढों में पड़ी गाड़ी। - फोटो : Jhjhar
नेशनल हाईवे 71 पर गांव दुजाना के पुल के पास एक रोडवेज बस व पिकअप गाड़ी की टक्कर हो गई। जिसके चलते पिकअप में सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया जहां से चिकित्सकों ने एक घायल की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया। इस संबंध खबर लिखे जाने तक मामला मामला दर्ज नहीं हो पाया था। पुलिस घायल के बयान लेने के लिए रोहतक पीजीआई रवाना हो गई थी।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार झज्जर शहर के रहनियां मोहल्ला निवासी विनोद पुत्र कृष्ण गांव गोच्छी से दीपावली के लिए मिट्टी के दीये लेने के लिए जा रहा था। दुजाना फ्लाईओवर से पहले रेवाड़ी से रोहतक जा रही जा रही रोडवेज बस ने पिकअप को पीछे से टक्कर मार दी। जिसके कारण पिकअप में सवार पांच लोग घायल हो गए। मौके पर सवारियों व अन्य राहगीरों ने बस चालक को पकड़ लिया और एंबुलेंस को फोन किया गया। जिस पर एंबुलेंस नागरिक अस्पताल में घायलों को लेकर पहुंची। वहीं विनोद की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है।
विज्ञापन

मामले सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
- शेर सिंह, निरीक्षक, थाना प्रभारी, दुजाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed