फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Roadways employees submitted a memorandum to the GM regarding their demands.

Jhajjar-Bahadurgarh News: मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने जीएम को सौंपा ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Roadways employees submitted a memorandum to the GM regarding their demands.
24jjrp28- झज्जर। मांगों को लेकर जीएम को ज्ञापन सौंपते हुए रोडवेज कर्मचारी। स्रोत-यूनियन
झज्जर। शहर के सामान्य बस अड्डे स्थित कार्यालय में बुधवार को रोडवेज महाप्रबंधक संजीव तिहाल के साथ हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ (भारतीय मजदूर संघ संबद्ध) की बैठक हुई। बैठक के बाद कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर जीएम को एक मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

महाप्रबंधक ने कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। संघ के झज्जर डिपो प्रधान अमित गुलिया ने बताया कि प्रमुख मांगों में मेडिकल बिल, एलटीसी, वर्दी भत्ता और रात्रि भत्ता समय पर अदा करना शामिल है।
विज्ञापन

इसके अलावा चालक-परिचालकों को केएमपीएल और बुकिंग नोटिस देने से पहले स्टेशनों का निरीक्षण करने, मुख्यालय निर्देशानुसार कर्मचारियों का हर छह माह में तबादला करने तथा ड्यूटी आठ घंटे या प्रतिदिन 200 किलोमीटर तक सीमित रखने की मांग की गई। आठ घंटे से अधिक ड्यूटी पर ओवरटाइम दिए जाने की भी मांग रखी गई। इस मौके पर महामंत्री आनंद फौजी, कैशियर योगेश, गुलाब कादयान, अरविंद, विजेंद्र, कृष्ण और सुंदर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed