{"_id":"6262a96db46f052a1a551b5f","slug":"roadways-bus-hit-tractor-tally-in-jhajjar-of-haryana-one-died-and-seven-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"झज्जर में हादसा: बस ने ट्रैक्टर-ट्राली में मारी टक्कर, युवती की मौत, सात घायल, जहाजगढ़ गांव के पास हुई दुर्घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में हादसा: बस ने ट्रैक्टर-ट्राली में मारी टक्कर, युवती की मौत, सात घायल, जहाजगढ़ गांव के पास हुई दुर्घटना
Fri, 22 Apr 2022 06:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 22 Apr 2022 06:41 PM IST
सार
झज्जर के जहाजगढ़ गांव के पास हादसा हुआ। राजस्थान के चरवाहे बरानी से डेरा लेकर बेरी जा रहे थे। रोडवेज बस में भी छह सवारियों को भी हल्की चोट आई है।
विज्ञापन
अस्पताल में पहुंचे हादसे में घायल लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के झज्जर में चरखी दादरी मार्ग पर जहाजगढ़ गांव के पास खड़े एक ट्रैक्टर-ट्राली में बेकाबू रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर में सवार एक युवती की मौत हो गई। जबकि तीन बच्चों समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। इस पर पुलिस घटनास्थल पहुंची। वहीं रोडवेज बस में भी छह सवारियों को भी हल्की चोट आई है, लेकिन किसी भी यात्री को अस्पताल में नहीं लाया गया है।
विज्ञापन
राजस्थान के सिरोही जिले के नवारा गांव निवासी केराराम ने बताया कि बरानी गांव के पास खेतों में अपना डेरा डाले हुए थे। वे अपने परिवार के सदस्यों के साथ गाय चराने आए हैं। शुक्रवार को ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर अपने डेरे को बेरी की तरफ ले जा रहे थे। जब वे जहाजगढ़ गांव के पास सड़क किनारे खड़े थे तो बेरी की तरफ से आ रही बेकाबू रोडवेज की बस ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इससे उसके चाचा गोपाल की बेटी मती (23), मनोज पुत्र वीरा, जमुना देवी पुत्री लाकाराम, विमला पत्नी बहरा राम, मपी पुत्री बहराराम, रीना पुत्री बहरा राम, प्रकाश पुत्र शंकर, सगनी पत्नी शंकर आदि घायल हो गए। घायलों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जहां पर चिकित्सकों ने मती को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना किया। रोडवेज बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। वहीं ट्रैक्टर ट्राली में बछड़े भी चढ़ाए गए थे। बस की बस की टक्कर में पांच बछड़े भी घायल हो गए। घायल मवेशियों का भी इलाज कराया गया।
वहीं थाना प्रभारी बेरी सुंदरपाल का कहना है कि चरखी दादरी मार्ग पर जहाजगढ़ गांव के पास हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।