Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Roads spruced up for CM visit potholes filled and sanitation improved

Jhajjar-Bahadurgarh News: सीएम के दौरे से चमकीं सड़कें, गड्ढे भरे और सफाई व्यवस्था सुधारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Roads spruced up for CM visit potholes filled and sanitation improved
फोटो-80: ओमेक्स सिटी में मुख्य सड़क पर भरा गया गड्‌ढा। स्रोत सोशल मीडिया
बहादुरगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के रविवार को बहादुरगढ़ दौरे को लेकर प्रशासन द्वारा उनके रूट पर सड़कों की सुध ली गई। सड़क पर बने गड्ढों को भरा गया और सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त की गई। ओमेक्स सिटी में भी सड़कों के गड्ढों को भरने के साथ साफ-सफाई करवाई गई। मुख्यमंत्री के दौरे के चलते हुई इस व्यवस्था पर शहरवासियों ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर मुख्यमंत्री हर महीने शहर के अलग-अलग हिस्सों में इसी तरह आते रहें तो शहर की अधिकांश सड़कों और व्यवस्थाओं की हालत सुधर सकती है। समाजसेवी राजकुमार अरोड़ा, महिपाल मलिक, जयपाल सांगवान और संजीव कुमार ने कहा कि प्रशासन को मुख्यमंत्री के दौरे का इंतजार किए बिना रोजाना और समय पर ऐसे काम करने चाहिए। सड़कों की मरम्मत और सफाई नियमित रूप से होती रहे तो आम जनता को परेशानी नहीं होगी और लोग भी प्रशासन की कार्यप्रणाली से खुश रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed