फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   road project, 65 kilometer

65 किलामीटर लंबी 11 सड़क परियोजनाओं का निर्माण कार्य शुरू

Sun, 14 Mar 2021 11:23 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
road project, 65 kilometer
टूटी पड़ी छुछकवास जाने वाली सड़क। संवाद - फोटो : Jhjhar
झज्जर। जिले में ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों की हालत दयनीय होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने 65 किलोमीटर लंबी 11 सड़क परियोजनाएं तैयार कर मंजूरी के लिए सरकार को भेजी थी। जिनको सरकार की तरफ से हरी झंडी दी जा चुकी है। इसके बाद लोक निर्माण विभाग की तरफ से ग्रामीण क्षेत्र की सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

फिलहाल झज्जर के छुछकवास रोड से रणखंडा-कड़ौदा गांव तक जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। जबकि छुछकवास गांव से वाया छुछकवास की ढाणी होते हुए जहाजगढ़ रोड को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। लोक निर्माण विभाग सड़कों की चौड़ाई बढ़ाने के साथ निर्माण कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

12 से 18 फुट चौड़ी की जा रही हैं सड़कें
लोक निर्माण विभाग की तरफ से सड़कों के निर्माण के साथ-साथ इनकी चौड़ाई बढ़ाकर 12 से 18 फुट की जा रही है। ताकि दो वाहन आराम से निकल सकें। सड़कों की चौड़ाई कम होने और इनकी हालत दयनीय होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अगर कोई भारी वाहन इन सड़कों पर आ जाए तो दूसरी गाड़ी को साइड लेने के लिए भी जगह नहीं बच पाती है। जिसके कारण इन सड़कों की चौड़ाई बढ़ाकर अब 18 फुट की जा रही है। सरकार की तरफ से इन सड़कों के निर्माण के लिए करीब 15 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। जिससे लोक निर्माण विभाग ने सड़कों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इन सड़कों का निर्माण कार्य करीब 6 माह में पूरा किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की प्रतिक्रिया
सड़कों का निर्माण होने के बाद लोगों की परेशानी कम हो जाएगी। फिलहाल निर्माण कार्य के चलते और पहले सड़कें पतली होने से लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है।
- सरेंद्र।
रणखंडा को जाने वाली सड़क उखाड़ी जा रही है। बीच से सड़क को उखाड़ दिया है और साइडों में रोड़े डाले गए हैं। जिससे वाहन चालकों की ही नहीं बल्कि आमजन की परेशानी भी बढ़ गई हैं। सड़क का निर्माण कार्य तेजी से किया जाना चाहिए।

- संजय जाखड़।
वर्जन
मुख्य रूप से 11 सड़क परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। कुछ का कार्य शुरू हो गया है। 65 किलोमीटर लंबी सड़कों को 12 से 18 फुट चौड़ा किया जा रहा है। जिस पर विभाग की तरफ से करीब 15 को रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
- नरेंद्र सिंहरोहा, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed