फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Road damaged at Silani Gate for two months, shopkeepers worried

Jhajjar-Bahadurgarh News: सिलानी गेट पर दो माह से सड़क क्षतिग्रस्त, दुकानदार परेशान

Fri, 23 Feb 2024 01:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 23 Feb 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Road damaged at Silani Gate for two months, shopkeepers worried
झज्जर। दो महीने से सड़क टूटी होने से सिलानी रोड के दुकानदार परेशान है। उनका कहना है कि दो माह पहले जन स्वास्थ्य विभाग ने सीवर लाइन में पाइप डालकर उसे मिट्टी से ढक दिया गया, लेकिन सड़क ठीक नहीं की गई। क्षतिग्रस्त सड़क की वजह से अक्सर हादसे होते हैं।
विज्ञापन

छोटे वाहन ई रिक्शा, आटो, बाइक सवार गिरकर चोटिल हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि यहां से तेज गति से वाहन खास तौर पर बसें निकलती है। अचानक गड्ढा आने पर ब्रेक लगाते ही दुकानों तक आवाज होती है।ऐसा लगता है कि अभी दुकान गिर जाएगी। इसकी शिकायत जन स्वास्थ्य विभाग, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर से की जा चुकी है, लेकिन दोनों ही विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं। उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। उन्होंने बताया कि तेज धमक के कारण कुछ दुकानों में दरार भी आ चुकी है। यदि ऐसा ही रहा तो दुकान गिरने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि गड्ढों के कारण आए दिन कोई न कोई हादसा होता रहता है। यहां रोड पर जन स्वास्थ्य विभाग ने सीवरेज लाइन कुछ माह पहले डाली थी। बाकायदा इसकी रोड कट राशि भी जमा करवा दी थी, लेकिन उसके बाद पीडब्ल्यूडी बीएंडआर रोड बनाना या ठीक करना भूल गया।
विज्ञापन


कुछ माह पहले जन स्वास्थ्य विभाग ने यहां सीवरेज लाइन डाली थी। उसके बाद केवल मिट्टी डालकर बंद कर दिया। अब यहां गहरे गड्ढे बन चुके हैं। गड्ढों को ठीक किया जाए या नई सड़क बनाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कदम सिंह, दुकानदार

पिछले दो माह से गड्ढोंं के चलते दुकानदार परेशान हैं। आए दिन कोई न कोई हादसा होता रहता है। अधिकारियों से भी मिल चुके हैं, लेकिन अब तक काम शुरू न हीं हुआ।

सुरेंद्र, दुकानदार

तेज धमक के कारण कई दुकानों में दरार भी आ चुकी है। गड्ढे गहरे होने की वजह से छोटे वाहन चालक गिरकर चोटिल होते रहते हैं। बडे़ वाहनों के कारण हर समय परेशानी होती है। सड़क का निर्माण होने से ही राहत मिलेगी।
पवन सिंह, दुकानदार

सड़क में गड्ढों की समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों को शिकायत दी जा चुकी है। सड़क निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।
सुनील कुमार, दुकानदार

वर्जन
सिलानी गेट का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि रोड कट राशि जमा करवाई गई है तो उसे बनवा दिया जाएगा।
सुमित कुमार, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed