फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   road accident, tractor, one dead, case file

गेहूं के बंटवारे के लिए बहादुरगढ़ आ रहे तीन भाइयों में से एक की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत

Mon, 19 Apr 2021 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
road accident, tractor, one dead, case file
बहादुरगढ़। सांपला से बहादुरगढ़ अपने ताऊ के लड़के के पास गेहूं के बंटवारे की बात करने के लिए ट्रैक्टर पर सवार होकर आ रहे तीन भाइयों में से एक की उसी के ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई। हादसा जाखौदा बाईपास के नजदीक हुआ। सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों को सौंप दिया है। थाना आसौदा पुलिस ने मृतक के भाई ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बयानकर्ता प्रदीप पुत्र हवा सिंह निवासी मोरखेड़ी तहसील सांपला जिला रोहतक ने बताया है कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है और माता जीवित है। जबकि पिता का देहांत हो चुका है। वह शादीशुदा है और उसके पास तीन बच्चे हैं। जिनमें दो लड़कियां व एक लड़का है। प्रदीप ने बताया कि 17 अप्रैल की रात्रि करीब साढ़े 8 बजे वह, उसके दो भाई कुलदीप और पवन गेहूं की फसल के बंटवारे की बात करने के लिए अपने ताऊ के लड़के राकेश पुत्र दयाचंद निवासी विकास नगर लाइनपार के पास ट्रैक्टर पर सवार होकर आ रहे थे। ट्रैक्टर को उसका छोटा भाई कुलदीप पुत्र हवा सिंह चला रहा था। जबकि वह ट्रैक्टर के दाहिने तरफ सीट पर बैठा था और उसका तीसरा भाई पवन ड्राइवर सीट के बाई तरफ बैठा हुआ था।
विज्ञापन

आरोप है कि कुलदीप ट्रैक्टर को बड़ी तेज गति व लापरवाही से चला रहा था और बार-बार ब्रेक मार रहा था। उन्होंने कई बार से ट्रैक्टर को सही ढंग से चलाने के लिए कहा, मगर वह नहीं माना। प्रदीप के अनुसार करीब साढ़े 9 बजे वे जाखौदा बाईपास के नजदीक पहुंचे तो उसके भाई पवन ने कहा कि वह शौच के लिए जाएगा, तो कुलदीप ने ट्रैक्टर रोक दिया। इसके बाद पवन जैसे ही शौच करके वापस आया तो उस दौरान कुलदीप का ध्यान कहीं और था। कुलदीप ने अचानक ट्रैक्टर को तेज गति में चला दिया। इससे पवन को ट्रैक्टर की टक्कर लगी और वह सड़क के एक तरफ जा गिरा। इससे वह सहम गए और उन्होंने पवन को उठाया और राहगीरों की मदद से उसे नागरिक अस्पताल में ले आए। गंभीर चोटों के कारण चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर आसौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और रविवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया। थाना आसौदा पुलिस ने प्रदीप के बयान पर उसके भाई कुलदीप के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed