{"_id":"65dcd7a236dd75a9a007ede9","slug":"road-accident-injured-dead-not-identified-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-108257-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सड़क दुर्घटना घायल की मौत, शिनाख्त नहीं हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सड़क दुर्घटना घायल की मौत, शिनाख्त नहीं हुई
Mon, 26 Feb 2024 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 26 Feb 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
साल्हावास। 16 फरवरी को नेशनल हाईवे 71 नजदीक अमादलपुर मोड पर सड़क दुर्घटना में लगी चोटों के कारण एक व्यक्ति घायल हो गया था। पुलिस जांच अधिकारी एएसआई मनोज ने बताया कि घायल को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया था। उसकी इलाज के दौरान मौत होने की सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतक को शव को पीजीआई रोहतक के शवगृह में शिनाख्त के लिए 72 घंटे के लिए रखवा दिया गया है। जांच अधिकारी एएसआई मनोज ने बताया कि मृतक का अभी तक नाम पता नहीं चल पाया है। मृतक ने पीले रंग की शर्ट पहनी हुई है। संवाद
विज्ञापन