फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Risk of track breakage increases due to KCB drain overflow

Jhajjar-Bahadurgarh News: केसीबी ड्रेन ओवरफ्लो होने से पटरी टूटने का खतरा बढ़ा

Sun, 28 Jul 2024 05:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 28 Jul 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Risk of track breakage increases due to KCB drain overflow
बादली। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद कुलताना-छुड़ानी-बुपनियां ड्रेन ओवरफ्लो हो रही है, इसमें पानी का बहाव भी बढ़ा है। किसानों को भय है कि यदि ड्रेन की पटरी कहीं से टूटती है तो हालात बेकाबू होंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि इस क्षेत्र के 8 गांवों से होते हुए गुजरने वाली ड्रेन में जगह-जगह पुलों में गंदगी फंसी है और 4 स्थानों पर ड्रेन की पटरी भी कमजोर है। तेज बहाव के चलते ड्रेन के आसपास के गांवों के किसानों में ड्रेन के टूटने की आशंका बनी हुई है। दो साल पहले क्षेत्र के किसानों को डे्रन टूटने से भारी नुकसान झेलना पड़ा था। किसानों का कहना है कि सिंचाई विभाग यह कह कर पल्ला झाड़ रहा है कि ड्रेन में अभी 1000 क्यूसेक पानी ही है जबकि इसकी अधिकतम क्षमता 1500 क्यूसेक की है। इन दिनों ड्रेन किसानों को भयभीत कर रही है। यही नहीं इसमें अन्य इलाकों से भी कई लिंक नालों का पानी भी छोड़ा जा रहा है। लुकसर, बुपनियां, जरदकपुर, देशलपुर और शाहपुर के किसान प्रवीन, मनजीता, सतीश, मुरारी, दीपक, राजू और जितेंद्र का कहना है कि ड्रेन की सफाई न होने के कारण इसमें गंदगी भरी है और पटरी कई जगह कमजोर है। पानी इसी मात्रा में यदि इसमें चला तो यह टूट सकती है। समय पर सही तरीके से सफाई कार्य नहीं किया गया है जिसके चलते पानी का बहाव कम और भराव ज्यादा है। एसडीएम सतीश यादव ने बताया कि किसानों की समस्या पर ध्यान दिया जा रहा है। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए है। फिलहाल ड्रेन की क्षमता इसमें चल रहे पानी की तुलना में अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed