{"_id":"674285a10c6d4bc1ea0548fa","slug":"revised-schedule-of-set-examinations-released-examinations-will-be-held-from-10th-to-16th-december-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-115790-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सेट परीक्षाओं का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी, 10 से 16 दिसंबर तक होंगे परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सेट परीक्षाओं का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी, 10 से 16 दिसंबर तक होंगे परीक्षाएं
Sun, 24 Nov 2024 07:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 24 Nov 2024 07:17 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। छठीं से 12वीं कक्षा तक होने वाले अर्द्धवार्षिक परीक्षा (सेट) को लेकर विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने परीक्षाओं की तिथि जारी कर दी है। यह परीक्षा 10 से 16 दिसंबर तक होंगी। इसके लिए स्कूल शिक्षा निदेशालय ने जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर सभी तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
निदेशालय ने जिला शिक्षा अधिकारी और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को परीक्षा से पहले विद्यार्थियों को डेटशीट सांझा करने के निर्देश दिए हैं। दोनों अधिकारियों को यह डेटशीट अपने अधीनस्थ आने वाले स्कूल मुखियाओं के पास भेजनी होगी। स्कूल स्तर पर सेट की तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। निदेशालय ने निर्देश दिए हैं कि इस मामले में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाए। इसके अतिरिक्त सेट के अंक अवसर एप पोर्टल पर अपलोड करवाने की जिम्मेदारी विद्यालय मुखिया या प्रभारी की रहेगी। जिले के मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूल साढ़े 25 हजार से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में भाग लेंगे।
यह जारी किया गया परीक्षा का शेड्यूल
छठी कक्षा- छह दिसंबर को गणित, 11 दिसंबर को हिंदी, 12 दिसंबर को गणित व ड्राइंग, 13 दिसंबर को संस्कृत व सामाजिक विज्ञान और 16 दिसंबर को अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
सातवीं कक्षा-10 दिसंबर को सामाजिक विज्ञान, 11 दिसंबर को गणित, 12 दिसंबर को हिंदी और विज्ञान, 13 दिसंबर को अंग्रेजी व संस्कृत और 16 दिसंबर को ड्राइंग विषय की परीक्षा होगी।
आठवीं कक्षा- 10 दिसंबर को हिंदी, 11 दिसंबर को अंग्रेजी, 12 दिसंबर को गणित व सामाजिक विज्ञान, 13 दिसंबर को विज्ञान व ड्राइंग और 16 दिसंबर को संस्कृत, उर्दू और पंजाबी विषय की परीक्षा होगी।
9वीं कक्षा- 10 दिसंबर को गणित, 11 दिसंबर को संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, 12 दिसंबर को हिंदी व विज्ञान, 13 दिसंबर को सामाजिक विज्ञान व अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी।
10वीं कक्षा- 10 दिसंबर को सामाजिक विज्ञान, 11 दिसंबर को अंग्रेजी, 12 दिसंबर को गणित व हिंदी, 13 दिसंबर को विज्ञान, संस्कृत, उर्दू व पंजाबी विषय की परीक्षा होगी।
11वीं कक्षा- 10 दिसंबर को अंग्रेजी, इकनोमिकस-होम साइंस, 11 दिसंबर को गणित-बायोलॉजी-पॉलटिक्ल साइंस-पब्लिक एड, फाइन आर्ट-म्यूजिक-साइकलोजी, 12 दिसंबर को सोसलॉजी-बिजनेस स्टडी-कैमिस्ट्री, संस्कृत-पंजाबी-उर्दू, 13 दिसंबर को हिस्ट्री-फिजिक्स-अकाउंटस, हिंदी, 16 दिसंबर को कंप्यूटर साइंस-ज्योग्राफी व एनएसक्यूएफ विषय की परीक्षा होगी।
12वीं कक्षा- 10 दिसंबर को गणित-बायोलॉजी-पॉलटीकल साइंस-पब्लिक एड, संस्कृत-पंजाबी-उर्दू, 11 दिसंबर को इतिहास-फिजिक्स-अकाउंटस, एनएसक्यूएफ, 12 दिसंबर को अंग्रेजी व हिंदी, 13 दिसंबर को सोसलॉजी-बिजनेस स्टडी-कैमिस्ट्री, इकनोमिक्स-होम साइंस, 16 दिसंबर को फाइन आर्ट-म्यूजिक-साइकलोजी-कंप्यूटर साइंस व ज्योग्राफी विषय की परीक्षा होगी।
सेट परीक्षा को लेकर शिक्षा निदेशालय ने शेड्यूल रिवाइज्ड जारी कर दिया है। दस से 16 दिसंबर तक विद्यार्थियों की परीक्षाएं होंगी। परीक्षाओं को लेकर विद्यालय मुखियाओं को निर्देश जारी किए जाएंगे। इन परीक्षाओं से विद्यार्थियों के शिक्षा के स्तर का आकलन किया जाएगा। जिस विषय में विद्यार्थी कमजोर होगा, उसको दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
- राजेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, झज्जर