फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Retired police officer shot dead

रिटायर्ड पुलिस अफसर की गोली मारकर हत्या

Thu, 02 Oct 2014 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर बहादुरगढ़ Updated Thu, 02 Oct 2014 12:45 AM IST
विज्ञापन
Retired police officer shot dead

दादरी तोय निवासी दिल्ली पुलिस से रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर की बुधवार शाम अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना में मृतक की दोहती भी छर्रे लगने के कारण घायल हो गई है। उसे पीजीआई रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची तथा मौका मुआयना किया। बदमाशों की धरपकड़ के लिए जिले की नाकाबंदी कर दी गई।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बुधवार शाम करीब 5 बजे दादरी तोय निवासी नान्हेराम को काले रंग की बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने गोली मार दी। हमलावरों ने एक के बाद एक तीन गोली मारी, जिससे नान्हेराम गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान नान्हेराम ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस से सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात रहे नान्हेराम कुछ दिन पहले ही रिटायर हुए थे। रिटायरमेंट के बाद उन्होंने गांव में लगाए आरओ प्लांट में काम करना शुरू कर दिया था। घटना के समय वह आरओ प्लांट में ही काम कर रहे थे। नान्हेराम की चार बेटियां तथा दो बेटे हैं। हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला है, लेकिन पुलिस आशंका जता रही है कि जमीनी विवाद के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है। नान्हेराम के परिजनों ने भी हमलावरों के बारे में कोई भी जानकारी होने से मना किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी सतनारायण सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत मामले की वीटी कराई तथा जिले की नाकाबंदी कर दी। सतनारायण ने बताया कि नान्हेराम की हत्या के मामले की गहनता से जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही हत्यारोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जएगा।

हत्या के इरादे से ही आए थे हमलावर

जिस तरह से नान्हेराम को गोली मारी गई हैं, उससे साफ है कि हमलावर हत्या के इरादे से ही वहां पहुंचे थे। उनका इरादा नान्हेराम को डराना या घायल करना नहीं था। उन्होंने नान्हेराम को तीन गोलियां मारी। एक छाती, दूसरी बगल में तथा तीसरी कमर में लगी है। तीन गोलियां लगने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया तथा सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।


मासूम की हालत गंभीर


जिस समय नान्हेराम को गोली मारी गई तो वह गोद में अपनी 8 महीने की दोहती हनिषा को लिए हुए था। गोली के छर्रे हनिषा को भी लगे। सिविल अस्पताल में भर्ती कराने के बाद उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। सिविल अस्पताल के डॉ. सांगवान ने बताया कि बच्ची के शरीर पर छर्रे लगे हुए थे। उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी, जिसके चलते उसे रेफर किया गया है। वहीं पुलिस बच्ची के घायल होने की बात से मना कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed