{"_id":"608082748ebc3ed1ea3f592c","slug":"retailer-will-not-be-planted-in-vegetable-market-entry-of-common-people-is-also-banned-bahadurgarh-news-rtk6054584195","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी मंडी में मासाखोर नहीं लगाएंगे फड़, आमजन के प्रवेश पर भी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी मंडी में मासाखोर नहीं लगाएंगे फड़, आमजन के प्रवेश पर भी रोक
विज्ञापन
सब्जी मंडी बहादुरगढ़।
- फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने और सब्जी मंडी में भीड़ इकट्ठी नहीं होने देने के लिए मार्केट कमेटी ने मंडी में मासाखोरों की दुकानदारी, यहां खड़े रहने वाले रेहड़ी वालों व आमजन के आने पर रोक लगा दी है। इस दौरान कोई भी नियमों का उल्लघंन करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। मार्केट कमेटी ने मंडी में कोरोना से बचाव को लेकर सभी नियमों का पालन सुनिश्चित करने के मद्देनजर निर्देश दिए हैं।
मार्केट कमेटी बहादुरगढ़ की सहायक सचिव अंजूबाला ने बताया कि राज्य कृषि विपणन मंडल की ओर से इस संबंध में पत्र जारी किया गया। पत्र के आदेशों की पालना सुनिश्चित करने के लिए बहादुरगढ़ की सब्जी मंडी में भी संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए उचित कदम उठाए गए हैं। उन्होंने बताया कि सुबह 5 से 11 बजे तक सब्जी मंडी में फल सब्जी खरीद फरोख्त हो सकेगी। इसके लिए होल सेलर व रेहड़ी वाले को ही अनुमति रहेगी। मासाखोर व आमजन के लिए मंडी में सब्जी बेचने व खरीदने के लिए कोई अनुमति नहीं रहेगी।
उन्होंने बताया कि सरकारी आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए मार्केट कमेटी की ओर से हर उचित कदम उठाए जाएंगे। अंजू बाला ने बताया कि इस संबंध में बुधवार को स्वयं मार्केट कमेटी में जाकर मासाखोरों, होलसेलरों व अन्य को भी अवगत करा दिया है। मासाखोरों को टीन शेड के नीचे सब्जी न लगाने का निर्देश दिए हैं। मंडी में रेहड़ी लगाकर सामान बेचने वालों को भी मंडी में प्रवेश की अनुमति नहीं है। सभी आढ़ती, मजदूर व कर्मचारी मास्क, दस्तानों व सैनिटाइजर का भी प्रयोग करेंगे। बिना मास्क के मंडी में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। कोई भी नियमों की उल्लंघना करता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। रेहड़ी वालों के लिए पास भी जारी किए जाएंगे। उधर, आढ़ती प्रदीप ने कहा कि मंडी में दिन के समय तो पहले ही भीड़ नहीं रहती। लेकिन ज्यादा सख्त प्रतिबंधों से सब्जी विक्रेताओं का धंधा ठप हो जाएगा और पिछली बार तरह उनके लिए गुजारा करना असंभव हो जाएगा।