{"_id":"698f8e46ba7327314e00ea85","slug":"resume-writing-taught-to-students-in-skill-development-workshop-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-121134-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: कौशल संवर्धन कार्यशाला में विद्यार्थियों को सिखाया रिज्यूमे लेखन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: कौशल संवर्धन कार्यशाला में विद्यार्थियों को सिखाया रिज्यूमे लेखन
विज्ञापन
-फोटो 87 : कार्यशाला में भाग लेने वाले विद्यार्थी व कॉलेज स्टाफ। स्रोत कॉलेज
- फोटो : udhampur news
बहादुरगढ़। राजकीय महाविद्यालय में आयोजित चार दिवसीय कौशल संवर्धन कार्यशाला के तीसरे दिन बायोडाटा निर्माण व साक्षात्कार कौशल विषय पर विशेष सत्र हुआ। इसमें विद्यार्थियों को प्रभावी बायोडाटा लेखन, आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुतीकरण और इंटरव्यू की तैयारी के व्यावहारिक तरीके बताए।
कार्यशाला की विभिन्न गतिविधियों में करीब 200 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कर सक्रिय भागीदारी निभाई और कॅरिअर संबंधी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।जॉब फेयर में उपप्राचार्या सुमन हुड्डा ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में केवल डिग्री नहीं बल्कि कौशल, आत्मविश्वास और सकारात्मक दृष्टिकोण सफलता की कुंजी हैं।
जॉब फेयर में छह कंपनियों कैप्टन बायोटेक, स्पर्श पॉलीकेम, निर्वाणा एंटरप्राइजेज, क्रासुअल असेंड ग्राफिक डिजाइनिंग, स्किल गुरु डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी और साई मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड ने भाग लेकर विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार किए।
विज्ञापन
कार्यक्रम के सफल संचालन में छात्र प्रतिनिधि प्रियांशु, विधिता आर्या, रिया, करुणा, साबरीन और केशव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यशाला की संयोजक प्लेसमेंट सेल प्रभारी रीना कुमारी रही। जबकि मंच संचालन हीरा रापड़िया ने किया।
प्राचार्य दलबीर सिंह और उपप्राचार्या सुमन हुड्डा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में मेधा संस्था की मैनेजर दीक्षा सिंह ने अहम भूमिका निभाई।