{"_id":"6400f4ceca0208a2c5002c74","slug":"restrictions-on-grap-2-were-removed-after-the-pollution-level-decreased-jhjhar-news-c-17-1-82452-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रदूषण का स्तर घटने पर हटा दी गईं ग्रैप-2 की पाबंदियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रदूषण का स्तर घटने पर हटा दी गईं ग्रैप-2 की पाबंदियां
विज्ञापन
-फोटो 1 : बहादुरगढ़ में वीरवार को ऐसा रहा नजारा।
बहादुरगढ़। प्रदूषण का स्तर कई दिनों से लगातार कम हो रहा है। इसके चलते दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-2 (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान) की पाबंदियों को भी हटा दिया गया है। अब उद्योगों में डीजल इंजन जेनरेटर चलाए जा सकेंगे। ग्रैप-2 हटने के बाद उद्यमियों ने राहत की सांस ली है।
ग्रैप-2 की पाबंदियों को पहले 19 अक्टूबर 2022 को हवा के बेहद खराब होने की वजह से लगाया गया था। फिर 2 अक्तूबर को इसे वापस लिया गया। अब तीसरी बार ग्रैप-2 की पाबंदियां हटाई गई हैं। ग्रैप का पहला चरण अभी लागू रहेगा। इसके तहत सड़कों की मैकेनिकल सफाई, निर्माण साइटों पर धूल को कम करने के उपाय, पानी का छिड़काव करने होंगे।
प्रदूषण का स्तर वीरवार को बहादुरगढ़ में पीले रंग में 146 एक्यूआई दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम यह 252 पर पहुंचा और न्यूनतम स्तर 60 रहा। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का एक्यूआई ऑरेंज कलर में 226 दर्ज किया गया। फरीदाबाद का एक्यूआई 221, गुरुग्राम का 216, नोएडा का एक्यूआई 215 दर्ज किया गया। इसके अलावा पानीपत का एक्यूआई भी पीले रंग में रहा। यहां पर हवा साफ रही। एक्यूआई 104 दर्ज किया गया। रोहतक का एक्यूआई हरे रंग में पहुंचा है। यहां का एक्यूआई 90 दर्ज किया गया। सोनीपत का एक्यूआई पीले रंग में 142 पर दर्ज किया गया।