फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Responsibilities assigned in the meeting of BJP legal cell

Jhajjar-Bahadurgarh News: भाजपा विधि प्रकोष्ठ की बैठक में लगाई जिम्मेदारियां

Sun, 23 Nov 2025 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 23 Nov 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Responsibilities assigned in the meeting of BJP legal cell
22jjrp06- भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में मौजूद कार्यकर्ता। स्रोत-पार्टी - फोटो : अमर उजाला
झज्जर। भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ की बैठक झज्जर स्थित जिला मुख्यालय पर हुई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि ने शिरकत की। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तथा विधिक सहायता से जुड़ी योजनाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
विज्ञापन

जिला स्तर पर विधिक समर्थन को अधिक प्रभावी बनाने और संगठनात्मक कार्यप्रणाली को मजबूत करने के लिए विभिन्न सुझाव एवं दिशा-निर्देश प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर जिला विधि प्रकोष्ठ झज्जर संयोजक धीरज कौशिक की मौजूदगी में यतिंद्र यादव, जितेंद्र दलाल, योगेंद्र शर्मा, गौरव सैनी, अमित कुमार, कार्तिक खंडेलवाल, दीपक खत्री, प्रगति, ज्योति सहित कई अन्य पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
विज्ञापन

सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नवनियुक्त टीम को बधाई देते हुए संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विधि प्रकोष्ठ आगामी समय में संगठन के लक्ष्यों एवं जन सहायता से जुड़ी पहलों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed